जीतन राम मांझी ने बढ़ाई BJP- JDU की टेंशन, NDA में सीट बंटवारे पर खींचतान शुरू

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार के पूर्व सीएम और हम पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी ने 'बीस सूत्री अध्यक्ष' में पार्टी की उपेक्षा का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि जहां हम पार्टी के विधायक हैं, वहां के प्रखंडों में भी हम का अध्यक्ष नहीं बनाया गया.

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार में इस साल के आखिर में संभावित विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है. कहीं मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान चल रही है, तो कहीं सीटों के बंटवारे ने पारा चढ़ा दिया है. इसी सिलसिले में एनडीए की घटक पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सीट बंटवारे को लेकर अपनी मंशा साफ कर दी है. मांझी ने गठबंधन में 35 से 40 सीटों की मांग रख दी है, जिससे बाकी सहयोगी दलों के लिए समीकरण साधना चुनौतीपूर्ण हो सकता है.

क्या बोले मांझी

जीतन राम मांझी ने कहा, “हम 20 विधायक चाहते हैं और इसके लिए 35 से 40 सीट चाहते हैं. अंतिम फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष लेंगे. राष्ट्रीय अध्यक्ष को दबाव बनाना चाहिए. अभी कुछ दिनों पहले जिला 20 सूत्रीय कमेटी का गठन हुआ. लेकिन हमारी पार्टी के लोगों को जगह नहीं दी गई. प्रखंड स्तर पर भी 20 सूत्रीय कमेटी के गठन में बीजेपी जेडीयू ने आपस में सीट बांट ली.”

इसे भी पढ़ें: बिहार के जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर, इस दिन के बाद नहीं जमा कर सकेंगे स्वघोषणा पत्र

साथी दलों की मंशा पर उठाया सवाल

जीतन राम मांझी ने कहा कि पार्टी की हालिया बैठक में कई नेताओं ने सीट बंटवारे को लेकर नाराज़गी जताई और अपनी बात खुलकर रखी. उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी बातचीत हुई है. मांझी ने पूछा कि भाजपा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को एनडीए का हिस्सा मानती है या नहीं?

जीतन राम मांझी ने साफ किया कि हम हर हाल में एनडीए के साथ हैं और पूरी मजबूती से गठबंधन का समर्थन करेंगे. उन्हें पूरा भरोसा है कि जैसे संसद चुनाव में उनकी पार्टी को सम्मानजनक भागीदारी दी गई थी, वैसे ही विधानसभा चुनाव में भी पार्टी की औकात के हिसाब से सीटें मिलेंगी.

मांझी ने ऐलान किया कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर ‘हम सेना’ का गठन किया गया है. यह संगठन बूथ स्तर तक सक्रिय रहेगा और चुनावी रणनीति को जमीन पर उतारेगा.

इसे भी देखें : Video: मुजफ्फरपुर में फटी गैस पाइप लाइन, खाली कराया गया इलाका, हालात बेकाबू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >