Ration Card Bihar: बिहार के 52.22 लाख लोगों के राशन कार्ड से हटेंगे नाम, जानिए क्या है बड़ी वजह

Ration Card Bihar: बिहार के लगभग 52.22 लाख लोगों के नाम राशन कार्ड से हट सकते हैं. वेरिफिकेशन रिजेक्ट होने के बाद यह बड़ा आदेश दिया गया है. सभी 38 जिलों के अब तक 5.92 करोड़ लाभुकों के आधार का वेरिफिकेशन किया गया है.

Ration Card Bihar: अगर आप बिहार के राशन कार्ड होल्डरों में से एक हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है. सभी 38 जिलों के लगभग 52.22 लाख लोगों के नाम राशन कार्ड से कट सकते हैं. जानकारी के मुताबिक, आधार नहीं मिलने या फिर गलत होने की वजह से कई लोगों का वेरिफिकेशन नहीं हो पाया और रिजेक्ट कर दिया गया. इसके बाद खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने जांच के दौरान रिजेक्ट होने वाले 52.22 लाख लोगों के नाम राशन कार्ड से हटाने का आदेश दिया.

अब तक इतने लोगों के आधार का हुआ वेरिफिकेशन

बिहार के अब तक 5.92 करोड़ राशन कार्ड होल्डरों के आधार का वेरिफिकेशन किया गया है. इसके अलावा टोटल 6.74 करोड़ पीडीएस लाभुकों की आधार सीडिंग होनी है. ऐसे में जितने भी लोगों के नाम राशन कार्ड से हटाए गए हैं, उन्हें सस्ते या फिर मुफ्त में पीडीएस दुकानों से मिलने वाला अनाज नहीं मिल पाएगा.

किस जिले में कितने वेरिफिकेशन हुए रिजेक्ट

पटना जिले में 2.96 लाख, दरभंगा 2.64 लाख, नालंदा 2.29 लाख, पूर्वी चंपारण 2.21 लाख, समस्तीपुर 1.40 लाख, मुजफ्फरपुर 1.79 लाख, सीतामढ़ी 98.7 हजार, मधुबनी 1.98 लाख, पश्चिम चंपारण 2.06 लाख और वैशाली में 2.43 लाख समेत बाकी के दूसरे जिलों से भी वेरिफिकेशन रिजेक्ट हुए.

किस जिले में कितने वेरिफिकेशन हुए एक्सेप्ट

पटना जिले में 27.3 लाख, दरभंगा 24.7 लाख, नालंदा 15.3 लाख, पूर्वी चंपारण 28.6 लाख, समस्तीपुर 25.7 लाख, मुजफ्फरपुर 30.4 लाख, सीतामढ़ी 21.0 लाख, मधुबनी 26.9 लाख, पश्चिम चंपारण 23.8 लाख और वैशाली में 18.9 लाख समेत अन्य जिलों के भी वेरिफिकेशन एक्सेप्ट हुए.

ऑनलाइन राशन कार्ड बनाने की सुविधा

बिहार में आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया था. महज कुछ क्लिक में घर बैठे राशन कार्ड के लिए आवेदन किया जा सकता है. विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार आवेदक rconline.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाकर राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं.

Also Read: ‘मेरे जिगर के टुकड़े कहां हैं?’ बिहार में आठ दिनों से लापता हैं दो मासूम, थाने की चौखट पर रोज पहुंचती है बिलखती मां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >