Purnia Airport: पूर्णिया एयरपोर्ट का नाम इंडिगो एयरलाइंस की बुकिंग पर दिखने लगा, जल्द शुरू होगी सेवा

Purnia Airport: 15 सितंबर को पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे. इस बीच पूर्णिया एयरपोर्ट का नाम इंडिगो एयरलाइंस की बुकिंग पर दिखने लगा है. साथ ही एयरपोर्ट को अपना कोड भी मिल गया है. इसी कोड से यात्री बुकिंग कर सकेंगे.

Purnia Airport: पूर्णिया एयरपोर्ट का नाम अब इंडिगो एयरलाइंस की बुकिंग पर दिखने लगा है. हालांकि इंडिगो की ओर से न तो टिकट बुकिंग की डेट तय की गई है और न फ्लाइट की कोई सूचना दी गई है. सिविल एविएशन की ओर से जल्द ही इंडिगो को स्लॉट का आवंटन कर दिया जायेगा. इसके अलावा पूर्णिया एयरपोर्ट को अपना कोड भी मिल गया है. पूर्णिया एयरपोर्ट का कोड है PXN (पीएक्सएन).

इन राज्यों के लिए हो सकेगी बुकिंग

दरअसल, इसी कोड से पूर्णिया एयरपोर्ट से हवाई यात्रा के लिए यात्री बुकिंग कर सकते हैं. जानकारी के अनुसार, शुरुआत में यहां से दिल्ली और कोलकाता के लिए इंडिगो की फ्लाइट शुरू होगी. बाद में एयर इंडिया की फ्लाइट भी शुरू हो सकती है. यहां से दिल्ली और कोलकाता के आलावा मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद के साथ अन्य शहरों के लिए भी फ्लाइट शुरू होने की उम्मीद है.

जल्द बुक कर सकेंगे टिकट

सूत्रों की माने तो जल्द ही पूर्णिया एयरपोर्ट से विमान में टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी जायेगी. उससे पहले विमानन कंपनी के अधिकारी एयरपोर्ट का निरीक्षण करेंगे. गौरतलब है कि 15 सितंबर को पीएम मोदी इसका उद्घाटन करेंगे. इसकी तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. पूर्णिया एयरपोर्ट पर 9000 मीटर लंबा रनवे बनाया जा रहा है, जो बिहार का सबसे बड़ा रनवे होगा.

सम्राट चौधरी ने दिया था आदेश

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सीपीएमएस विभाग ने 30 से 40 सालों के अनुमानित यात्री भार को ध्यान में रखते हुए इसकी डिजाइन तैयार की है. इससे पहले उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्णिया एयरपोर्ट का काम जल्द ही पूरा करने को लेकर आदेश दिया था. उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. जल्द ही हवाई सेवा के लिए यहां से बुकिंग भी शुरू हो जाएगी. पीएम द्वारा उद्घाटन के बाद कई जगहों के लिए फ्लाइट शुरू होगी.

Also Read: बिहार के 50 % लोग सोशल मीडिया पर लाइक्स नहीं मिलने पर करते हैं ओवरथिंक, रिपोर्ट जानकर चौंक जायेंगे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >