पटना के दीदारगंज नदी में तैरता मिला 40 वर्षीय शख्स का शव, जांच में जुटी पुलिस

Body Identification: पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुनपुन नदी में एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और उसकी पहचान तथा मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच में जुट गई है।

Body Identification: दीदारगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में बुधवार, 19 अगस्त की सुबह पुनपुन नदी में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सुबह ग्रामीणों की नजर नदी में पड़े शव पर पड़ी. शव दिखाई देने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी, जिसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए.

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस

ग्रामीणों ने घटना की जानकारी दीदारगंज थाना पुलिस को दी. ग्रामीणों के अनुसार, सूचना मिलने के करीब दो घंटे बाद थाना पुलिस की गश्ती टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को नदी से बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया. मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है.

कपड़ों और लॉकेट से पहचान कराने का प्रयास

पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है. उसने खाकी रंग की टी-शर्ट और चॉकलेट रंग का ट्राउजर पहन रखा था. उसके गले में एक लॉकेट भी मिला है, जो प्रथम दृष्टया चांदी जैसा दिखाई दे रहा है. पुलिस कपड़ों और लॉकेट के आधार पर मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है.

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद दीदारगंज थाना के पुलिस अवर निरीक्षक सुजीत कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक अनिरुद्ध कुमार राय और डायल-112 की टीम से एएसआई अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है. आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर मृतक की पहचान से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है.

मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

डायल-112 की टीम और दीदारगंज थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बुधवार सुबह करीब 9:45 बजे घटना की पुष्टि की. पुलिस मृतक की पहचान कराने के साथ उसकी मौत के कारणों का भी पता लगाने में जुटी है. शव नदी में कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा.

इसे भी पढ़ें: 'छात्रों के लिए 3 दिन जेल रहा हूं...': तेजस्वी यादव के मार्च के समर्थन में आकर क्या बोले तेज प्रताप?


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अजीत कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >