पटना विश्वविद्यालय के छात्रसंघ की ओर से विभिन्न कॉलेजों में बुधवार को वाटर कूलर का उद्धघाटन किया गया. लंबे समय से विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को शुद्ध पेयजल की समस्या को लेकर छात्र संघ से मांग कर रहे थे. छात्र संघ ने विद्यार्थियों के समस्याओं का निदान करने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले विभिन्न कॉलेजों में 17 वाटर कूलर और प्यूरिफायर का उद्धघाटन किया गया. बुधवार को मगध महिला कॉलेज, वीमेंस ट्रेनिंग कॉलेज, बीएन कॉलेज, दरभंगा हाउस, पटना कॉलेज, पटना साइंस कॉलेज, वाणिज्य महाविद्यालय और पटना लॉ कॉलेज में वाटर कूलर का उद्धघाटन किया गया. उद्घाटन पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष मैथिली मृणालिनी द्वारा किया गया. उन्होंने कहा कि आर्ट एंड क्राफ्ट कॉलेज और पटना ट्रेनिंग कॉलेज में इसी सप्ताह वाटर कूलर का उद्घाटन कर दिया जायेगा. मौके पर छात्र संघ के अन्य सदस्य मौजूद रहे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.