पीयू- सेवानिवृत्त होने पर प्रो अनिल कुमार को किया गया सम्मानित

पटना विश्वविद्यालय के भूगर्भशास्त्र विभाग के प्रो अनिल कुमार को सेवानिवृत्त होने पर विभाग की ओर से सम्मानित किया गया.

संवाददाता, पटना

पटना विश्वविद्यालय के भूगर्भशास्त्र विभाग के प्रो अनिल कुमार को सेवानिवृत्त होने पर विभाग की ओर से सम्मानित किया गया. इस अवसर पर कई विभागों के विभागाध्यक्ष के साथ ही पटना साइंस कॉलेज के शिक्षक एवं कर्मचारी सम्मिलित हुये. स्नातकोत्तर के छात्रों एवं शोधार्थियों ने प्रो अनिल कुमार को एक चित्र भेंट कर सम्मानित किया. भूगर्भशास्त्र विभाग ने प्रो अनिल को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए शॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर पटना साइंस कॉलेज की प्राचार्या प्रो अलका, प्रो राम बलि सिंह, प्रो अतुल आदित्य पांडेय, प्रो अभय कुमार, प्रो रजनीश कुमार, प्रो शंकर कुमार, प्रो महबूब हसन, प्रो जीबी चांद, प्रो दिलीप राम, प्रो इंद्र नारायण, प्रो दिनेश प्रसाद कमल, प्रो पीके चौधरी, प्रो अभय प्रकाश, डॉ सायमा जमाल, डॉ शेखर, डॉ सैयद मोहम्मद सालिम, डॉ कृति यादव, डॉ दिनेश कुमार, डॉ उर्मी दत्ता, डॉ धनजी चौधरी, डॉ अभिषेक कुमार सिंह, डॉ रंजना, डॉ व्योमेश आदि उपस्थित रहे. डॉ भावुक शर्मा ने मंच संचालन किया और डॉ प्रहलाद कुमार आर्य ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >