पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नॉमिनेशन फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद छात्र संघ अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अंचल कुमार को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पटना लॉ कॉलेज के छात्र अंचल कुमार को पुलिस ने पटना वीमेंस कॉलेज के पास चुनाव प्रचार करने के दौरान गिरफ्तार किया. एबीवीपी से अध्यक्ष पद के लिए टिकट नहीं मिलने से नाराज अंचल कुमार और उनके साथियों पर एबीवीपी कार्यालय में बुधवार को तोड़-फोड़ करने की शिकायत परिषद की ओर से कदमकुआं थाने में की गयी थी, जिसके बाद गुरुवार को दोपहर 12 बजे के करीब चुनाव प्रचार कर रहे अंचल कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. अंचल कुमार और उसके समर्थकों ने बोला हमने नामांकन भर दिया फिर पार्टी ने किसी और छात्रा को टिकट दे दिया. हालांकि एबीवीपी की ओर से बुधवार को घोषणा कर दी गयी थी कि परिषद की ओर से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार पटना वीमेंस कॉलेज की अनुष्का कुमारी हैं.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.