पीयू : छात्र संघ चुनाव को लेकर कॉलेजों व विभागों से मांगी गयी नामांकन सूची

पटना यूनिवर्सिटी (पीयू) में छात्र संघ चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है. सभी कॉलेजों और पीजी विभागों को यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पत्र भेज कर नामांकन सूची मांगी है

संवाददाता, पटना पटना यूनिवर्सिटी (पीयू) में छात्र संघ चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है. सभी कॉलेजों और पीजी विभागों को यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पत्र भेज कर नामांकन सूची मांगी है. नामांकन सूची 30 या 31 जनवरी तक उपलब्ध करा देनी होगी. कई कॉलेजों व विभागों ने पीयू प्रशासन को नामांकन सूची पहले ही तैयार कर भेज दिया है. सभी कॉलेजों व संकाय से कुल संख्या आने पर काउंसेलर पदों की संख्या तय की जायेगी. सबसे अधिक काउंसेलर का चुनाव पटना वीमेंस कॉलेज और मगध महिला कॉलेज में होता है. एक हजार की संख्या पर एक प्रतिनिधि तय किया जाना है. वहीं सेंट्रल पैनल पर पांच पदों पर चुनाव होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >