स्मार्ट प्रीपेड मीटर के खिलाफ दिया धरना

स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर के खिलाफ शोषित समाज दल और जन संघर्ष मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को जक्कनपुर में राम लखन पथ के पास एक दिवसीय धरना दिया गया़

पटना. स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर के खिलाफ शोषित समाज दल और जन संघर्ष मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को जक्कनपुर में राम लखन पथ के पास एक दिवसीय धरना दिया गया. धरना की अध्यक्षता शोषित समाज दल के प्रदेश सचिव अखिलेश प्रसाद ने की, जबकि संचालन जन संघर्ष मोर्चा के उपाध्यक्ष संजय श्याम ने किया. राजद के प्रदेश महासचिव सह जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष प्रदीप मेहता ने कि कहा कि पुराने मीटर की अपेक्षा बराबर विद्युत लोड पर स्मार्ट मीटर में 25 से 30 फीसदी अधिक विद्युत यूनिट उठना जनहित में नहीं है. यह मीटर विद्युत उपभोक्ताओं पर थोपा जा रहा है. उन्होंने कहा कि मोर्चा दुर्गा पूजा की छुट्टी के बाद विद्युत संसद का आयोजन करेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >