रात 11 बजे होटल में बिगड़ी थी प्रिंस की तबीयत, कमरे से मिली दवा और तीन डाक्यूमेंट्स से सच आया सामने

Prince Yadav Postmortem Report: रौशन सर के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में हुई मौत से जुड़े तीन बड़े पुलिस दस्तावेज सामने आए हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के पता चला है कि 13 जून की रात विराटनगर के होटल में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही प्रिंस ने दम तोड़ दिया था.

Prince Yadav Postmortem Report: पटना के खान सर कोचिंग सेंटर और ज्ञान बिंदु कोचिंग विवाद मामले में नामजद आरोपी प्रिंस यादव की नेपाल में हुई मौत के बाद एक बड़ा खुलासा हुआ है. सहरसा के रहने वाले 24 साल के प्रिंस कुमार की नेपाल के विराटनगर में हुई मौत को लेकर वहां की पुलिस के तीन महत्वपूर्ण कानूनी दस्तावेज अब सामने आ गए हैं. इन तीनों दस्तावेजों से यह पूरी तरह साफ हो गया है कि उस रात आखिर क्या हुआ था और पुलिस ने क्या-क्या कानूनी कदम उठाए.

रात 11 बजे अचानक बिगड़ी थी तबीयत

नेपाल पुलिस के तीनों दस्तावेजों से घटना की पूरी टाइमलाइन सामने आई है. 13 जून की रात करीब 11:00 बजे विराटनगर-10 में स्थित शुभ होटल के एक कमरे में ठहरे प्रिंस कुमार की तबीयत अचानक बहुत ज्यादा खराब हो गई. उन्हें तुरंत इलाज के लिए विराटनगर के श्री कोशी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में प्रिंस ने दम तोड़ दिया.

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें ही मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने कोशी अस्पताल के शवगृह से शव को बाहर निकाला और वहां मौजूद गवाहों के सामने स्ट्रेचर पर रखे शव के कपड़ों और बाहरी स्थिति की बारीकी से जांच करके यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार की.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कमरे में क्या मिला

प्रिंस कुमार की मौत के बाद नेपाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. मौत की असली वजह जानने के लिए पुलिस ने विराटनगर के श्री कोशी अस्पताल को पत्र भेजकर शव को सुरक्षित रखने और पोस्टमार्टम कराने का अनुरोध किया. जांच के दौरान पुलिस को प्रिंस के होटल के कमरे से एपिलेप्सी की दवा भी मिली. नेपाल पुलिस के अनुसार, प्रिंस पहले से एपिलेप्सी की दवा का सेवन करते थे. मौत के सही कारण की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई और मामले की जांच की गई.

रौशन सर के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में हुई मौत के बाद ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान में क्लासें बंद कर दी गई हैं. घटना के बाद पूरे कोचिंग परिसर में शोक और गम का माहौल है. छात्रों और स्टाफ के बीच भी भारी दुख और तनाव है.

इसे भी पढ़ें:  ‘एक भाई जेल में, दूसरे की मौत’, प्रिंस यादव की मौत पर भड़के पप्पू यादव, बोले- हत्यारों पर तुरंत हो कार्रवाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >