संजय जायसवाल मामले में पीके को नोटिस, 15 जुलाई को होना होगा हाजिर

Prashant Kishor: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को बीजेपी सांसद डॉ. संजय जायसवाल से जुड़े मामले में बेतिया सिविल कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. अदालत ने उन्हें 15 जुलाई को अपना पक्ष रखने और लगाए गए आरोपों के जवाब देने तथा सबूत पेश करने का निर्देश दिया है.

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर को बेतिया सिविल कोर्ट ने भाजपा सांसद डॉ. संजय जायसवाल के खिलाफ कथित रूप से विवादित टिप्पणी करने के मामले में उन्हें नोटिस जारी किया है. अदालत ने प्रशांत किशोर को 15 जुलाई को पेश होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है.

डीजल चोरी और ओवरब्रिज रूट बदलने का लगा था आरोप

बीजेपी सांसद के वकील चंद्रिका कुशवाहा ने बताया कि साल 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान प्रशांत किशोर ने एक जनसभा में डॉ. संजय जायसवाल पर गंभीर आरोप लगाए थे. पीके ने कहा था कि सांसद नगर निगम में डीजल चोरी में शामिल हैं और उन्होंने अपने पेट्रोल पंप को फायदा पहुंचाने के लिए सरकारी ओवरब्रिज का रूट बदलवा दिया था. इन आरोपों के खिलाफ कोर्ट में मानहानि का केस दर्ज कराया गया था.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

तय तारीख पर न आने पर हो सकती है कार्रवाई

अदालत ने मामले की शुरुआती जांच और सबूतों पर विचार करने के बाद प्रशांत किशोर को यह समन जारी किया है. उन्हें अब कोर्ट में हाजिर होकर अपने आरोपों के समर्थन में साक्ष्य पेश करने होंगे. वकील के मुताबिक, अगर प्रशांत किशोर निर्धारित तारीख पर न्यायालय में उपस्थित नहीं होते हैं, तो कोर्ट उनके खिलाफ वारंट या अन्य कड़ी कानूनी कार्रवाई कर सकती है.

इसे भी पढ़ें: खान सर के पार्टनर रहे निखिल सर ने लगाए गंभीर आरोप, बोले- इसने मेरा संस्थान मुझसे छीन लिया

बिहार प्रशासनिक सेवा के अफसरों को बड़ा तोहफा, 16 बीएएस अधिकारी बने आईएएस, देखें पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >