'CV दीजिए 10000 बच्चों को नौकरी दिलवाएंगे', बांकीपुर में प्रशांत किशोर का ऐलान, सरकारी नौकरी पर कही ये बात

Prashant Kishor: बांकीपुर विधानसभा सीट से जीत दर्ज करने के बाद प्रशांत किशोर ने कहा कि यहां के 10 हजार पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं को बड़ी कंपनियों में प्राइवेट नौकरी दिलवाई जाएगी. इसके लिए उन्होंने लोगों से अपने बच्चों का सीवी उनके ऑफिस में जमा करने को कहा है.

Prashant Kishor: बांकीपुर से चुनाव जीतने के बाद प्रशांत किशोर ने इलाके के बेरोजगार युवाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि बांकीपुर के पढ़े-लिखे बेरोजगार बच्चों को नौकरी दिलाने की कोशिश की जाएगी. इसके लिए उन्होंने लोगों से अपने बच्चों का बायोडाटा और सीवी उनके ऑफिस में जमा करने को कहा है.

10 हजार बच्चों को नौकरी दिलाने की कोशिश

प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर किसी का बच्चा पढ़ा-लिखा है और नौकरी की तलाश कर रहा है तो उसका सीवी और बायोडाटा उनके ऑफिस में जमा करें. उन्होंने कहा कि कम से कम 10 हजार बच्चों को नौकरी दिलाने की व्यवस्था करने की कोशिश की जाएगी. उन्होंने साफ कहा कि सरकारी नौकरी का वादा नहीं किया जा रहा है. उनकी कोशिश बड़े निजी कंपनियों और अपने संपर्क में मौजूद लोगों के जरिए युवाओं को प्राइवेट नौकरी दिलाने की होगी.


पीके बोले- आपका ही काम कर रहे हैं, कहीं घूम नहीं रहे

प्रशांत किशोर ने उन लोगों को भी जवाब दिया, जो उनकी जीत के बाद उनके इलाके में नहीं दिखने को लेकर सवाल उठा रहे थे. उन्होंने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि जीत के 5-7 दिन बाद से वह कहां घूम रहे हैं. प्रशांत किशोर ने कहा कि वह कहीं घूम नहीं रहे हैं, बल्कि लोगों का ही काम कर रहे हैं और इसी काम की घोषणा करने के लिए यहां आए हैं.

प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर से पढ़े-लिखे जो बच्चे नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें बड़ी कंपनियों में नौकरी दिलाने की कोशिश की जाएगी. उन्होंने कहा कि बिहार के किसी भी विधानसभा क्षेत्र की तुलना में अगर सबसे ज्यादा बच्चों को नौकरी मिलेगी तो वह बांकीपुर से मिलेगी. इसके लिए उनकी टीम और उनके संपर्क में रहने वाले बड़े लोगों की मदद ली जाएगी.

सरकारी नौकरी का नहीं किया वादा

प्रशांत किशोर ने युवाओं को लेकर अपनी योजना के बारे में साफ किया कि वह सरकारी नौकरी देने का वादा नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी दिलाना उनके हाथ में नहीं है. उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि बेरोजगार बच्चों को ऐसी प्राइवेट नौकरी मिले, जिससे वे अपने जीवन का खर्च चला सकें और सम्मान के साथ कमाई कर सकें.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पीके ने कहा- 'जिन लोगों ने फायदा उठाया, उनसे भी मदद मांगी'

प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि अब तक जितने लोगों ने उनसे किसी न किसी तरह फायदा उठाया है, उन सभी से उन्होंने बांकीपुर के बच्चों को नौकरी दिलाने में मदद करने को कहा है. उन्होंने लोगों से अपील की कि जिनके बच्चे पढ़े-लिखे हैं और अभी नौकरी की तलाश में हैं, वे उनका बायोडाटा और सीवी लेकर उनके ऑफिस पहुंचें. इसके जरिए युवाओं को रोजगार से जोड़ने की कोशिश की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: 2130 करोड़ से बदलेगी बिहार के इन 3 पर्यटन स्थलों की तस्वीर, जानिए सरकार का मेगा प्लान

25 अगस्त से बिहार के इन तीन जिलों में बंद होंगी डीजल सिटी बसें, पटना-मुजफ्फरपुर-गयाजी में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >