पटना यातायात पुलिस ने एक मिसाल पेश करते हुए एक पुलिसकर्मी पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर ₹1000 का ई-चालान काटा है. यह घटना दर्शाती है कि कानून सबके लिए समान है और सड़क सुरक्षा सर्वोपरि है.
Patna News : (आनंद सिंह कौशिक की रिपोर्ट) पटना यातायात नियमों के पालन में पटना यातायात पुलिस ने यह स्पष्ट किया है कि कानून सभी के लिए समान है. हाल ही में एक जागरूक नागरिक ने यातायात पुलिस को एक पुलिसकर्मी के बिना हेलमेट वाहन चलाने की सूचना दी थी. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक (यातायात) के निर्देश पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की गयी. यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर उसके नाम से एक हजार रुपये का ई-चालान निर्गत किया गया. यातायात पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए नियमों का पालन जरूरी है. नियम तोड़ने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी.
राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.
विशेषज्ञता
राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.
पत्रकारिता अनुभव
राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.
शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.