Patna Police Constable Dead Body Found Near Golghar : पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में गोलघर चौराहे के पास नाले से एक पुलिसकर्मी का शव बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान बच्चा कुमार राव के रूप में हुई है. वह मोतिहारी जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं और वर्ष 1999 में बिहार पुलिस में उनकी नौकरी लगी थी.
घटना की जानकारी मिलने के बाद बुद्धा कॉलोनी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकाला. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. घटनास्थल पर एफएसएल की टीम भी पहुंची और जांच शुरू कर दी है.
कल देर शाम से परिजन कर रहे थे तलाश
जानकारी के मुताबिक, पुलिसकर्मी बच्चा कुमार राव की तलाश उनके परिजन कल देर शाम से कर रहे थे. घटना के समय परिवार के लोग बेतिया में मौजूद थे.
इसके बाद गोलघर चौराहे के पास नाले से उनका शव बरामद किया गया. शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की.
FSL टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य
शव बरामद होने के बाद पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की. मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम भी घटनास्थल की जांच में जुटी हुई है.
फिलहाल पुलिसकर्मी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
खबर आगे अपडेट होगी.
