PMCH के डॉ. सरफराज हटाए गए, महिला डॉक्टरों से अभद्रता और परीक्षा में हंगामे के आरोप पर कार्रवाई

PMCH News : पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) के सर्जरी विभाग के सह प्राध्यापक डॉ. सरफराज आलम को महिला डॉक्टरों से कथित अभद्रता और एमबीबीएस परीक्षा के दौरान हंगामे के आरोपों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मुजफ्फरपुर स्थानांतरित कर दिया. मामले की विभागीय जांच जारी है.

PMCH News : पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) के सर्जरी विभाग के सह प्राध्यापक डॉ. सरफराज आलम को स्वास्थ्य विभाग ने मुजफ्फरपुर स्थानांतरित कर दिया है. यह कार्रवाई एमबीबीएस पार्ट-2 की परीक्षा के दौरान कथित हंगामे और महिला डॉक्टरों के साथ अभद्रता के आरोपों के बाद की गई है.

एमबीबीएस परीक्षा के दौरान हंगामे का आरोप

सर्जरी विभागाध्यक्ष के अनुसार 29 जून को सुबह करीब 10.15 बजे थर्ड प्रोफेशनल एमबीबीएस पार्ट-2 की परीक्षा शुरू होने के दौरान डॉ. सरफराज आलम ने कथित रूप से अनावश्यक हंगामा किया और असंसदीय भाषा का प्रयोग किया. विभागाध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद परीक्षा का संचालन सामान्य रूप से कराया गया. इस मामले की शिकायत पीएमसीएच के प्राचार्य और अधीक्षक से की गई, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया.

महिला डॉक्टरों ने की थी शिकायत

डॉ. सरफराज आलम के खिलाफ पहले भी एक जूनियर महिला डॉक्टर ने अभद्रता का आरोप लगाया था. इस मामले में स्वास्थ्य विभाग और एससी-एसटी थाने में शिकायत की जांच चल रही है. पीएमसीएच की प्राचार्य डॉ. गीता सिन्हा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग से स्थानांतरण का आदेश मिलने के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से पीएमसीएच से विरमित कर दिया गया.

जांच के बाद हुई कार्रवाई

प्राचार्य के अनुसार जूनियर और सीनियर रेजिडेंट महिला डॉक्टरों ने डॉ. सरफराज के खिलाफ कई साक्ष्य उपलब्ध कराए थे और स्वास्थ्य विभाग सहित कई मंत्रियों को लिखित शिकायत भी दी थी. विभागीय जांच के बाद आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर कार्रवाई की गई. बताया गया कि डॉ. सरफराज के खिलाफ पूर्व में भी एक जूनियर डॉक्टर ने मानवाधिकार आयोग में अभद्रता की शिकायत दर्ज कराई थी.

Also Read: बिहार में 6715 करोड़ रुपये से बदलेगी गांवों की तस्वीर, नई रोजगार योजना लागू, सरकार ने बताया पूरा रोडमैप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >