पीएमश्री स्कूलों की दिव्यांग बेटियों को हर महीने मिलेंगे 2,000 रुपये, सरकार ने जारी किए निर्देश

PM SHRI School Scholarship: बिहार के पीएमश्री स्कूलों में पढ़ने वाली दिव्यांग छात्राओं को हर महीने 2,000 रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी. राज्य सरकार ने सभी जिलों से लाभार्थियों की सूची मांगी है.

पटना से अमृता सिंह की रिपोर्ट
PM SHRI School Scholarship: बिहार के पीएमश्री (PM SHRI) स्कूलों में पढ़ने वाली दिव्यांग छात्राओं के लिए अच्छी खबर है. राज्य सरकार ने पीएमश्री विद्यालयों में अध्ययनरत सभी श्रेणी की दिव्यांग बेटियों को बालिका छात्रवृत्ति देने का निर्णय लिया है. इसका लाभ राज्य के 800 से अधिक स्कूलों की छात्राओं को मिलेगा. पटना समेत सभी जिलों से पात्र छात्राओं की सूची मांगी गई है.

एक जुलाई से 30 अगस्त के बीच खाते में भेजी जाएगी राशि

राज्य परियोजना निदेशक ने निर्देश दिया है कि 1 जुलाई से 30 अगस्त के बीच छात्रवृत्ति की राशि छात्राओं के बैंक खाते में भेज दी जाए. इसके लिए सभी जिलों के जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (DPO) से पात्र छात्राओं की सूची मांगी गई है. राशि जारी करने से पहले दिव्यांगता प्रमाण की जांच भी की जाएगी, ताकि भुगतान में किसी तरह की गड़बड़ी न हो.

1,060 दिव्यांग छात्राओं को मिलेगा लाभ

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, पीएमश्री विद्यालयों में पढ़ने वाली 1,060 दिव्यांग छात्राओं को इस योजना का लाभ मिलेगा. सरकार का उद्देश्य दिव्यांग बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करना और उन्हें आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है.

छात्रवृत्ति पाने के लिए ये शर्तें जरूरी

छात्रवृत्ति का लाभ लेने के लिए सरकार ने कुछ जरूरी शर्तें तय की हैं.

नियमविवरण
भुगतान का तरीकाछात्रवृत्ति की राशि एकमुश्त छात्रा के बैंक खाते में भेजी जाएगी.
पात्रताकेवल पीएमश्री विद्यालय में नामांकित दिव्यांग छात्राओं को लाभ मिलेगा.
दिव्यांगता प्रमाणपत्रकम से कम 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है.
नियमित उपस्थितिछात्रा का माता-पिता या अभिभावक के साथ नियमित रूप से विद्यालय आना जरूरी है.
भुगतान प्रक्रियास्पर्श मॉड्यूल के अनुसार विद्यालयों की सूची के आधार पर जिला कार्यालय राशि जारी करेगा.

ALSO READ: CNLU के छात्रों के लिए जरूरी खबर, कम नंबर आए हैं? 4 जुलाई तक करें री-चेकिंग के लिए आवेदन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >