PM Shri: पटना के 31 स्कूल आधुनिक सुविधाओं से होंगे लैस, जानें क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी

PM Shri: पीएम श्री योजना के तहत पटना जिले के प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्कूलों को राष्ट्रीय स्तर का स्कूल बनाने के लिए जिले से 31 स्कूलों का चयन हुआ है.

PM Shri: पटना जिले के 31 स्कूल चकाचक होंगे. ये स्कूल पीएम श्री (PM Shri) योजना के तहत बेहतर बनाये जायेंगे. योजना के तहत जिले के प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्कूलों को राष्ट्रीय स्तर का स्कूल बनाने के लिए जिले से 31 स्कूलों का चयन हुआ है. जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से चयनित 193 स्कूलों की सूची तैयार कर बिहार शिक्षा परियोजना परिषद को सौंपी गयी थी, जिसमें 31 स्कूलों को पीएम श्री का दर्जा देने के लिए चयनित किया गया है.

किस प्रकार होगा विकसित

PM Shri स्कूलों को हरित उर्जा से परिपूर्ण विद्यालय के रूप में विकसित किया जायेगा. स्कूलों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सौर उर्जा, ठोस व द्रव्य अपशिष्ट, जैविक खेती, प्लास्टिक मुक्त आदि अवधारणाओं को विकसित किया जायेगा. इन विद्यालयों मे कंप्यूटर लैब, साइंस लैब, गणित लैब मे आधुनिक सुविधाएं मुहैया करायी जायेगी. जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि इस योजना का लाभ स्कूलों को मिलता है तो शैक्षणिक सुधार मे मदद मिलेगी.

खेल मैदान भी होगा चकाचक

PM Shri योजना के तहत स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा फंड मुहैया कराया जायेगा. जिला शिक्षा कार्यालय के अनुसार खेल मैदान को चकाचक किया जायेगा और स्कूलों मे रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम तैयार किया जायेगा.

पीएम श्री योजना क्या है

मोदी सरकार ने 7 सितंबर 2022 को प्राइम मिनिस्टर स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (PM Shri) की शुरुआत की थी. यह योजना छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने और उन्हें 21वीं सदी के कौशल सिखाने के साथ उन्हें भविष्य के लिए तैयार बनाने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना है. पीएम श्री योजना का मुख्य लक्ष्य भारत के 14,500 पुराने स्कूलों को बेहतर बनाकर और शिक्षा नीति-2020 को सभी स्कूलों में लागू करना है. सरकार का इस योजना के तहत देश के इन सभी स्कूलों को विकसित करने का लक्ष्य है. इस योजना के जरिए इस स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की देखभाल की जाएगी और उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जाएगा. इसके साथ ही उन्हें बेहतर शिक्षा के लिए पर्याप्त बुनियादी ढांचा मुहैया कराने का लक्ष्य है ताकि वह अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस कर सकें.

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ पीड़ितों के खाते में भेजे 225 करोड़ रुपये, दीवाली से पहले किसानों को भी मुआवजा

Katihar Train Accident: कटिहार में ट्रेन हादसा, बारसोई और सुधानी के बीच चार चक्के हुए बेपटरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >