PM Modi: पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर सम्राट चौधरी ने की खास अपील, बिहार को देंगे लगभग 10000 करोड़ की सौगात

PM Modi: चुनावी साल में पीएम मोदी 20 जून को चौथी बार बिहार आ रहे हैं. पीएम मोदी की इस दौरा को सफल बनाने के लिए राज्य के सभी बड़े नेता मेहनत कर रहे हैं. इसी कड़ी में बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने खास अपील की है.

PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी 20 जून को बिहार पहुंचेंगे. पीएम मोदी का इस साल ये चौथा दौरा होगा. पीएम मोदी बिहार के सिवान में एक बड़े कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और राज्य को करोड़ों रुपये की सौगात देंगे. पीएम मोदी के इस अहम दौरे से पहले मंगलवार को सम्राट चौधरी ने बिहार के लोगों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की.

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो संदेश में कहा, “मैं सभी लोगों से आग्रह करना चाहता हूं कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को सिवान आ रहे हैं. आपसे आग्रह है कि लाखों की संख्या में जुटें. बिहार के विकास में देश के प्रधानमंत्री मोदी का आशीर्वाद मिल रहा है. लोगों से अपील है कि आप लोग इसका लाभ उठाने की कोशिश करें.”

कार्यक्रम के बारे में दी जानकारी

सम्राट चौधरी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा, ” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नगर विकास के क्षेत्र में लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. इसके साथ कई ऐसी योजनाएं हैं, जो बिहार को समर्पित करने का काम पीएम मोदी करेंगे, उसमें सभी लोग आएं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. आप सभी लोग लाखों की संख्या में जुटकर पीएम नरेंद्र मोदी की बातों को सुनने का काम करें.”

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

जायजा लेने पहुंचे बिहार बीजेपी चीफ

बीजेपी बिहार के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी मंगलवार को पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे. दिलीप जायसवाल ने खुद इसकी जानकारी दी. उन्होंने सिवान में एनडीए के नेताओं की एक बैठक भी बुलाई है. उन्होंने 16 जून को सीवान के सुपौली में भी पीएम मोदी के कार्यक्रम से पहले कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की थी.

इसे भी पढ़ें: पूर्णिया-किशनगंज के रास्ते बिहार में मानसून की एंट्री, 18 जिलों में भयंकर बारिश का अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >