पटना IGIMS के पीजी डॉक्टर ने की सुसाइड, घटना की जांच में जुटी पुलिस

पटना IGIMS के पीजी डॉक्टर ने सुसाइड कर लिया है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस यह पता लगा रही है कि डॉक्टर ने आत्महत्या क्यों की है.

Patna News: पटना IGIMS के पीजी डॉक्टर ने सुसाइड कर लिया है. इस घटना की सूचना पुलिस को करीब दोपहर के 2 बजे मिली थी. घटनास्थल से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट पुलिस को नहीं मिला. मृत डॉक्टर का नाम आर्यन बताया जा रहा है. डॉ. आर्यन मूल रूप से सहरसा के रहने वाले थे. डॉक्टर आर्यन ने दीघा स्थित अपने आवास पर आत्महत्या की है.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. दीघा थानाध्यक्ष ने बताया कि एसएफएल की टीम को बुलाया गया है. इस घटना की जानकारी मृत डॉक्टर के परिजनों को भी दिया गया है. मृतक के पिता भी पटना पहुंच रहे हैं. इस घटना की जांच पुलिस कर रही है.

बिहार की खबरें पढ़ने के यहां पर क्लिक करें

घटनास्थल से पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट

जानकारी के अनुसार, डॉ. आर्यन रेडियोलॉजी विभाग में पीजी फर्स्ट ईयर के छात्र थे. जिन्होने अपने आवास पर सुसाइड कर लिया है. लेकिन आत्महत्या की कोई वजह अभी तक निकलकर सामने नहीं आई है. पुलिस को किसी भी तरह का कोई सुसाइड नोट मिला है. फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुट गई है.

Also Read: Gopalganj News: आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर चाकूबाजी, एक की हालत गंभीर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >