पटना यूनिवर्सिटी के यूजी सेल्फ फाइनेंस कोर्स की मेरिट लिस्ट आज होगी जारी

Patna University Merit List: पटना विश्वविद्यालय आज यूजी सेल्फ फाइनेंसिंग कोर्स की मेरिट लिस्ट जारी करेगा. अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट और मेरिट लिस्ट देख सकेंगे.

पटना से अमृता की रिपोर्ट
Patna University: पटना विश्वविद्यालय के यूजी सेल्फ फाइनेंसिंग कोर्स में नामांकन के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा की मेरिट लिस्ट सोमवार को जारी की जाएगी. विश्वविद्यालय दोपहर बाद अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर चयन सूची प्रकाशित करेगा. Patna University

22 से 24 जून तक हुई थी प्रवेश परीक्षा

विश्वविद्यालय ने 22, 23 और 24 जून को विभिन्न यूजी सेल्फ फाइनेंसिंग कोर्स में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित की थी. अब परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपने प्राप्तांक और मेरिट लिस्ट ऑनलाइन देख सकेंगे.

इन कोर्सों में होगा नामांकन

मेरिट लिस्ट बीएससी बायोटेक्नोलॉजी, एनवायरमेंटल साइंस, बीबीए, बीसीए, बीबीए एलएलबी और बीएफए जैसे यूजी वोकेशनल एवं सेल्फ फाइनेंसिंग कोर्स में प्रवेश के लिए जारी की जाएगी. सीटों का आवंटन निर्धारित सीटों और मेरिट के आधार पर किया जाएगा.

वेबसाइट पर ऐसे देखें रिजल्ट

प्रवेश परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी पटना विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्राप्तांक और मेरिट लिस्ट देख सकते हैं. प्रवेश प्रक्रिया से जुड़े सभी अपडेट भी इसी पोर्टल पर उपलब्ध कराए जाएंगे.

आधिकारिक वेबसाइट:
Patna University Admission Portal

ALSO READ: बिहार सरकार का फैसला: अब वन स्टॉप सेंटर में तैनात होंगी महिला गार्ड, घरेलू हिंसा की पीड़ित महिलाओं की बढ़ेगी सुरक्षा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >