पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, सगा भाई PMCH रेफर

Patna Road Accident : पटना-बख्तियारपुर फोरलेन एनएच-30 पर फतुहा के विक्रमपुर स्थित डीपीएस के सामने स्कूल बस और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका सगा भाई गंभीर रूप से घायल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पटना से एस के सिंह की रिर्पोट
Patna Road Accident : पटना-बख्तियारपुर फोरलेन एनएच-30 पर फतुहा के विक्रमपुर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा स्कूल बस और बाइक की टक्कर से हुआ. दुर्घटना में 22 वर्षीय राजीव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके बड़े भाई 24 वर्षीय राजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक और घायल दोनों अथमलगोला थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मोड़ निवासी हीरा साव के पुत्र बताए जाते हैं.

घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई. सूचना मिलने पर फतुहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की. वहीं गंभीर रूप से घायल राजेश कुमार को पहले फतुहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर कर दिया गया. चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है.

हादसे के बाद बस चालक फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद स्कूल बस मौके से निकल गई. पुलिस बस और उसके चालक की पहचान कर कार्रवाई में जुटी हुई है. दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की सूचना मिलते ही मृतक और घायल के परिजन फतुहा अस्पताल पहुंचे. बेटे की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों के विलाप से अस्पताल का माहौल गमगीन हो गया. इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. एक परिवार ने अपना जवान बेटा खो दिया, जबकि दूसरा जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है. पूरे इलाके में घटना को लेकर शोक का माहौल है.

यह भी पढ़ें: कभी शराबियों की गली कहलाने वाली यह जगह, अब शिक्षा और कारोबार का नया हब बन गई है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >