पटना जंक्शन पर रील बनाई तो 6 महीने का जेल, लगेगा जुर्माना भी, निगरानी के लिए बनी विशेष टीम

Patna Railway: पटना समेत दानापुर मंडल के रेलवे स्टेशनों और ट्रैक पर रील बनाना अब महंगा पड़ेगा. रेलवे ने जुर्माना, जेल और निगरानी के लिए विशेष टीम गठित की है.

पटना से आनंद तिवारी की रिपोर्ट
Patna Railway: अब पटना समेत दानापुर रेलवे मंडल के किसी भी स्टेशन या रेलवे ट्रैक पर रील बनाना महंगा पड़ सकता है. रेलवे प्रशासन ने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का फैसला लिया है. नियम तोड़ने पर जुर्माना लगाने के साथ छह महीने तक की जेल भी हो सकती है.

निगरानी के लिए बनाई गई विशेष टीम

रेलवे ने पटना जंक्शन, पाटलिपुत्र, राजेंद्र नगर, दानापुर, आरा, बक्सर और राजगीर समेत प्रमुख स्टेशनों पर विशेष निगरानी टीम गठित की है. रेलवे पुलिस, स्टेशन मास्टर और यातायात निरीक्षक की देखरेख में यह टीम आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में तैनात रहेगी और रील बनाने वालों पर नजर रखेगी.

निगरानी के लिए बनाई कंट्रोल रूम (ai जनरेटेड फोटो)

Patna Railway: सीसीटीवी से भी होगी निगरानी

रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कंट्रोल रूम की मदद से भी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी. यदि कोई व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर घूमते या रील बनाते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

एक हजार से पांच हजार रुपये तक का जुर्माना

रेलवे अधिकारियों के अनुसार रेलवे ट्रैक पर रील बनाने या प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने वालों पर एक हजार से पांच हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. गंभीर मामलों में छह महीने तक की जेल की सजा भी हो सकती है.

स्टेशन मास्टर और आरपीएफ को दिए गए निर्देश

दानापुर मंडल के सीनियर डीसीएम अभिनव सिद्धार्थ ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर अनावश्यक रूप से घूमना, रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाना और प्रतिबंधित क्षेत्रों में रील बनाना भारतीय रेलवे अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है. इसके सख्त पालन के लिए सभी स्टेशन मास्टर, स्टेशन मैनेजर, आरपीएफ और जीआरपी को निर्देश जारी किए गए हैं.

हादसों को रोकने के लिए उठाया गया कदम

रेलवे का कहना है कि हाल के दिनों में कई युवा रेलवे ट्रैक और स्टेशन परिसर में रील बनाते देखे गए हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है. यात्रियों की सुरक्षा और रेल परिचालन को सुरक्षित रखने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है.

ALSO READ: बिहार सरकार अब युवाओं को देगी 6 हजार रुपये, इंटर्नशिप करने का मिला सुनहरा मौका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >