Prabhat Khabar Pratibha Samman : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान 2026 का आयोजन राजधानी पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल (SKM हॉल) में किया गया. शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बिहार के सैकड़ों मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया. श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में सैकड़ों उत्साहित छात्र औऱ उनके अभिभावक पहुंचे थे. समारोह का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, प्रभात खबर के प्रधान संपादक अंकित शुक्ला, वाइस प्रेसिडेंट विजय बहादुर समेत अन्य अतिथियों ने दीप जलाकर किया. साथ ही इस दौरान राज्य संपादक अजय कुमार, स्थानीय संपादक रंजीत प्रसाद सिंह, राजनीतिक ब्यूरो प्रमुख मिथिलेश कुमार व अन्य लोग मौजूद रहे. आगे देखिए कार्यक्रम से आई तस्वीरें…
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रभात खबर को दिया धन्यवाद
प्रभात खबर सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के साथ अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए सभी प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का स्वागत किया और उनके अभिभावकों को बधाई दी. उन्होंने मेधावी बच्चों की खोज कर उन्हें सम्मानित करने के लिए प्रभात खबर को विशेष धन्यवाद दिया और कहा कि बिहार के बच्चों के जीन में ही टॉप करना है, चाहे वह देश-दुनिया में शीर्ष अधिकारी के रूप में हो या मजदूर के रूप में.
उन्होंने राज्य में शिक्षा व्यवस्था और सुरक्षा में बड़े सुधारों का दावा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सपने के अनुरूप जुलाई तक राज्य में मॉडल स्कूल शुरू हो जाएंगे और जिस दिन कान्वेंट छोड़कर बच्चे सरकारी स्कूलों में आने लगेंगे, उस दिन बिहार पूरी तरह बदल जाएगा. बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने घोषणा की कि सभी बालिका स्कूलों में सुरक्षा के लिए ‘पुलिस दीदी’ और विशेष बल की तैनाती होगी.
शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी बोले-अब मुगल नहीं, गूगल का जमाना
प्रभात खबर के सम्मान समारोह में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने मेधावी छात्रों और उनके अभिभावकों का अभिनंदन करते हुए इस अभियान की सराहना की. उन्होंने बिहार को ज्ञान, नालंदा और विक्रमशिला की धरती बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हर घर से देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद जैसी प्रतिभा निकालने और अंतिम पंक्ति के छात्र तक उच्च शिक्षा पहुंचाने का लक्ष्य है.
शिक्षा मंत्री ने बिहार के बच्चों की अद्वितीय प्रतिभा की तारीफ करते हुए कहा कि अब मुग़ल नहीं बल्कि गूगल का जमाना है, इसलिए छात्र मोबाइल का सावधानी से इस्तेमाल करें और ब्रह्मांड की जानकारी हासिल कर आगे बढ़ें. उन्होंने बच्चों की सफलता के पीछे मां के प्यार, पिता के डर और जिम्मेदारी की भूमिका को रेखांकित किया और कहा कि शिक्षा क्षेत्र का हर प्रस्ताव मुख्यमंत्री तुरंत स्वीकृत करते हैं. अंत में उन्होंने प्रतिभावान बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए प्रभात खबर को एक बार फिर विशेष धन्यवाद दिया.
आगे तस्वीरों में देखिए, मेधावी बच्चों को मुख्यमंत्री-शिक्षा मंत्री से मिला सम्मान
कार्यक्रम के प्रमुख सहयोगी संस्थान
इस कार्यक्रम में कई शैक्षणिक संस्थान सहयोगी के रूप में जुड़े हैं. टाइटल स्पॉन्सर मानव रचना, मेन स्पॉन्सर शारदा यूनिवर्सिटी, मेडल स्पॉन्सर गोल एजुकेशनल सर्विसेज प्रा. लि. सहित अन्य संस्थान इसमें शामिल हैं.
को-स्पॉन्सर संस्थान
इस आयोजन में मंगलायतन यूनिवर्सिटी, आंबेडकर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, हिमालया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, गुरुदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, एमजीएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, मा शारदा कॉलेज, श्री राज नर्सिंग ट्रेनिंग एंड पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट, सत्य शिवम सुंदरम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ सहित कई संस्थान जुड़े हुए हैं.
