Patna: गया, भोजपुर, नवादा समेत आठ जिलों में बनेंगे तालाब व सिंचाई कूप, किसानों के लिए गुड न्यूज

Patna: बिहार सरकार के इस निर्णय से अतिरिक्त सिंचाई क्षमता का सृजन होगा. इससे मिट्टी में नमी, अतिवृष्टि होने और बाढ़ की स्थिति में जल के बहाव को नियंत्रित किया जा सकेगा.

Patna: हर खेत तक सिंचाई पहुंचाने के लिए राज्य के आठ जिलों में तालाब और सिंचाई कूपों का निर्माण किया जायेगा. औरंगाबाद, बांका, भागलपुर, भोजपुर, गया, लखीसराय, मुंगेर और नवादा में तालाब और सिंचाई कूप बनाये जायेंगे. 30 फुट तक पक्का चेकडैम के लिए चिह्नित जगहों के अनुपयुक्त हो जाने वाले स्थलों पर तालाब और सिंचाई कूपों का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा. इस योजना का लाभ लेने के लिए डीबीटी पोर्टल पर आवेदन करना होगा. इसके लिए सरकार की ओर से नौ करोड़ 52 लाख रुपये स्वीकृत किये गये हैं.

असिंचित क्षेत्रों में पानी उपलब्ध होगा

इन तालाबों और सिंचाई कूपों के निर्माण होने से अतिरिक्त सिंचाई क्षमता का सृजन होगा. इससे मिट्टी में नमी, अतिवृष्टि होने और बाढ़ की स्थिति में जल के बहाव को नियंत्रित किया जा सकेगा. जल संरक्षण के साथ-साथ फसलों की भी सुरक्षा होगी. असिंचित क्षेत्रों में पानी उपलब्ध होगा. इससे इन क्षेत्रों में उत्पादकता में वृद्धि होगी और किसानों की आय में वृद्धि होगी.

इसे भी पढ़ें: Bihar के इस जिले में है प्रसिद्द औंगारी धाम सूर्यमंदिर, कहानी जान उड़ जायेंगे होश

Gaya: अगर ऐसा हुआ तो RJD को समर्थन देंगे प्रशांत किशोर, पीके ने लालू के सामने रखी ये शर्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >