पटना में बनेगा बिहार का पहला हाईटेक स्लॉटर हाउस, खुले में मांस बिक्री पर लगेगी रोक, इंसुलेटेड गाड़ियों का होगा इस्तेमाल

Bihar News: पटना में अब खुले में मांस बिक्री पर रोक लगाने की तैयारी शुरू हो गई है. राजधानी में बिहार का पहला हाईटेक स्लॉटर हाउस बनेगा, जहां से लाइसेंसी दुकानों तक साफ और सुरक्षित मांस पहुंचाया जाएगा.

Bihar News: पटना में अब खुले में मांस बेचने पर रोक लगाने की तैयारी शुरू हो गई है. राजधानी में बिहार का पहला हाईटेक स्लॉटर हाउस बनाया जाएगा, ताकि लोगों तक साफ और सुरक्षित मांस पहुंचाया जा सके. इसे लेकर पटना नगर निगम ने तैयारी तेज कर दी है और शहर में मांस-मछली दुकानों का सर्वे भी कराया गया है. नगर निगम की योजना है कि स्लॉटर हाउस से लाइसेंसी दुकानों तक मांस इंसुलेटेड वाहनों के जरिए पहुंचाया जाएगा. इससे खुले में मांस ढोने और बेचने की व्यवस्था खत्म होगी.

शहर के बाहर बनेगा मॉडर्न स्लॉटर हाउस

नगर निगम के मुताबिक इस हाईटेक स्लॉटर हाउस का निर्माण शहर के बाहरी इलाके में किया जाएगा. रामचक बैरिया इलाके में जमीन भी देखी जा रही है. यह प्रोजेक्ट डिजाइन, बिल्ड, फाइनेंस, ऑपरेट एंड ट्रांसफर (DBFOT) मॉडल पर तैयार होगा. इसका मकसद मांस कारोबार को आधुनिक और स्वच्छ व्यवस्था से जोड़ना है.

हाईटेक प्लांट में होंगी खास सुविधाएं

इस मॉडर्न स्लॉटर हाउस में ब्लड प्रोसेसिंग यूनिट, एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (ETP) और साइंटिफिक वेस्ट मैनेजमेंट जैसी सुविधाएं होंगी. पशुओं के अवशेष और अन्य वेस्ट का निपटारा पर्यावरण मानकों के हिसाब से किया जाएगा. नगर निगम का कहना है कि इससे गंदगी और संक्रमण का खतरा कम होगा और लोगों को साफ मांस मिल सकेगा.

सर्वे में सामने आई बड़ी गड़बड़ी

पटना नगर निगम के सर्वे में शहर की 1420 मांस और मछली दुकानों की पहचान की गई. इनमें 937 दुकानें अवैध पाई गईं, जबकि सिर्फ 90 दुकानों के पास वैध लाइसेंस मिला. इसके बाद निगम ने अवैध दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है.

1234 दुकानदारों को नोटिस

नगर निगम ने 1234 दुकानदारों को लाइसेंस रिन्यूअल के लिए नोटिस भेजा है. निगम का कहना है कि खुले और गंदे माहौल में मांस बेचना लोगों की सेहत के लिए बड़ा खतरा है. आने वाले समय में सिर्फ रजिस्टर्ड दुकानों को ही अधिकृत सप्लाई दी जाएगी. इससे राजधानी में साफ, सुरक्षित और नियंत्रित मांस बिक्री की नई व्यवस्था लागू होगी.

Also Read: बिहार में दवा दुकानों की हड़ताल, सभी मेडिकल स्टोर बंद, लेकिन यहां मिल रही हैं जरूरी दवाइयां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >