Patna News : मिरचाई घाट पर फिर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, एक सप्ताह में चौथी घटना से सनसनी

Patna News: मिरचाई घाट से 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, बीते हफ्ते भी मिले थे 3 शव; पहचान में जुटी पुलिस

Patna News (अमिताभ श्रीवास्तव) : चौक थाना के मिरचाई घाट से पुलिस ने सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है. नागरिकों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा लगभग 45 से 48 वर्ष के बीच एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा है. पुलिस ने बताया कि बरामद शव के मामले मे छानबीन की जा रही है. आशंका है डूबे व्यक्ति का शव गंगा में बह कर आ गया होगा, जो किनारे लग गया है.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

फिलहाल पुलिस ने बीते सप्ताह भी तीन अज्ञात शव बरामद किया था. इसमें आलमगंज थाना के भद्र घाट पर बीते 14 मई को मिले दो शव मे एक महिला का था. जबकि चौक थाना के मिरचाई घाट से गंगा में बहकर आये 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव 15 मई को बरामद किया था. पुलिस ने बताया कि बरामद शव के मामले में छानबीन की जा रही है.

Also Read : Arwal News : नल-जल योजना ठप होने से 150 परिवार पेयजल संकट से जूझ रहे, ग्रामीणों में नाराजगी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >