Patna News: घर से कोचिंग के लिए निकले छात्र-छात्रा लापता, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग

Patna News: पटना जिले के बिहटा इलाके में अलग-अलग थाना क्षेत्र से छात्र-छात्रा के लापता होने की सूचना मिली है. दोनों के परिजनों ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Patna News (मोनु कुमार मिश्रा): पटना जिले के बिहटा इलाके में स्थित आईआईटी अमहारा थाना क्षेत्र से दो स्कूली छात्र-छात्राओं के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है. दोनों ही छात्र बुधवार सुबह घर से कोचिंग पढ़ने के लिए निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे. परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद संबंधित थानों में गुमशुदगी का आवेदन दिया है.

कोचिंग के लिए निकली छात्रा नहीं लौटी घर

पहला मामला आईआईटी अमहारा थाना क्षेत्र के राजपुर गांव का है. यहां की 17 वर्षीय छात्रा इंदु कुमारी बुधवार सुबह घर से बिहटा के गुलटेरा बाजार स्थित कोचिंग पढ़ने के लिए निकली थी. परिजनों के अनुसार छात्रा कोचिंग तक पहुंची थी, लेकिन इसके बाद उसका कोई पता नहीं चल सका. छात्रा की मां कविता देवी ने बताया कि देर शाम तक घर नहीं लौटने पर रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन की गयी, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. इसके बाद शुक्रवार को थाना में आवेदन देकर बेटी की बरामदगी की गुहार लगायी गयी.

छात्र के लापता होने के बाद जांच में जुटी पुलिस

वहीं, दूसरा मामला बिहटा थाना क्षेत्र के चीनी मिल रोड का है. यहां किराये के मकान में रहने वाले अरुण महतो का 17 वर्षीय पुत्र विपिन कुमार भी बुधवार सुबह कोचिंग के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा. परिजनों ने बताया कि विपिन के पास मोबाइल फोन है, लेकिन पिछले 24 घंटे से उसका फोन बंद आ रहा है. काफी तलाश के बाद पिता ने बिहटा थाना में आवेदन देकर पुलिस से बेटे की खोजबीन की मांग की है. दोनों मामलों में पुलिस आवेदन के आधार पर जांच में जुट गयी है. आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के साथ मोबाइल लोकेशन के आधार पर भी छानबीन की जा रही है.

Also Read: IRCTC घोटाले में फिर टला फैसला, लालू परिवार पर 9 जून को कोर्ट सुनाएगा आदेश, पूरा मामला समझिए

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikas Jha

विकाश झा डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है. स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट, समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे तथ्य आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >