श्रीश्री रविशंकर ने पूरी दुनिया को वसुधैव कुटुंबकम का वास्तविक अर्थ समझाया : विस अध्यक्ष

Patna News: पटना. शहर के ऐतिहासिक प्रेमचंद रंगशाला में श्रीश्री रविशंकर जी के 70वें जन्मोत्सव और ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ की 45 वर्षों की गौरवशाली यात्रा के मौके पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया.

Patna News: पटना. शहर के ऐतिहासिक प्रेमचंद रंगशाला में श्रीश्री रविशंकर जी के 70वें जन्मोत्सव और ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ की 45 वर्षों की गौरवशाली यात्रा के मौके पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा व भाजपा नेता शिशिर कुमार मौजूद थे. इस अवसर पर माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर जी ने भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया को ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का वास्तविक अर्थ समझाया है. साथ ही उन्होंने पूरी दुनिया से ‘तनाव मुक्त मन और हिंसा मुक्त समाज’ बनाने का आह्वान किया. उन्होंने बताया कि आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है. इस साल से आर्ट ऑफ लिविंग ने ‘अनसुने नायकों’ को सम्मानित करने की शुरुआत की है, जिसकी सराहना की जा रही है. वहीं कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से बिना प्रचार के समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अति विशिष्ट काम करनेवाले नायकों को सम्मानित कर रहा है, जो काफी प्रशंसनीय है. मैं सम्मानित होने वाले सभी कर्मयोगियों को नमन करता हूं. आपकी तपस्या से ही हमारा समाज और बिहार प्रगति की राह पर अग्रसर है. इस अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग के स्वयंसेवक समेत अन्य लोग मौजूद थे.

‘आर्ट ऑफ लिविंग’ ने पूरे किये 45 वर्ष

गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर जी महाराज का 70वां जन्मोत्सव मनाया गया. साथ ही समाज में शांति, सेवा और सौहार्द की अलख जगाने वाली संस्था ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के 45 सफल वर्ष भी पूरे हुए हैं. रविशंकर ने आर्ट ऑफ लिविंग के माध्यम से समाज को मार्गदर्शन दिया और आनेवाली पीढ़ियों को मिलता रहेगा.

श्रीश्री रविशंकर ने पूरी दुनिया को वसुधैव कुटुंबकम का वास्तविक अर्थ समझाया : विस अध्यक्ष

पटना. शहर के ऐतिहासिक प्रेमचंद रंगशाला में श्रीश्री रविशंकर जी के 70वें जन्मोत्सव और ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ की 45 वर्षों की गौरवशाली यात्रा के मौके पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा व भाजपा नेता शिशिर कुमार मौजूद थे. इस अवसर पर माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर जी ने भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया को ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का वास्तविक अर्थ समझाया है. साथ ही उन्होंने पूरी दुनिया से ‘तनाव मुक्त मन और हिंसा मुक्त समाज’ बनाने का आह्वान किया. उन्होंने बताया कि आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है. इस साल से आर्ट ऑफ लिविंग ने ‘अनसुने नायकों’ को सम्मानित करने की शुरुआत की है, जिसकी सराहना की जा रही है. वहीं कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से बिना प्रचार के समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अति विशिष्ट काम करनेवाले नायकों को सम्मानित कर रहा है, जो काफी प्रशंसनीय है. मैं सम्मानित होने वाले सभी कर्मयोगियों को नमन करता हूं. आपकी तपस्या से ही हमारा समाज और बिहार प्रगति की राह पर अग्रसर है. इस अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग के स्वयंसेवक समेत अन्य लोग मौजूद थे.

‘आर्ट ऑफ लिविंग’ ने पूरे किये 45 वर्ष

गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर जी महाराज का 70वां जन्मोत्सव मनाया गया. साथ ही समाज में शांति, सेवा और सौहार्द की अलख जगाने वाली संस्था ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के 45 सफल वर्ष भी पूरे हुए हैं. रविशंकर ने आर्ट ऑफ लिविंग के माध्यम से समाज को मार्गदर्शन दिया और आनेवाली पीढ़ियों को मिलता रहेगा.

ALSO READ: पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हेरोइन और विदेशी शराब के साथ कई तस्कर गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >