पटना नगर निगम : सशक्त स्थाई समिति चुनाव संपन्न, दो नए व पांच पुराने चेहरों को मिली जीत

Patna News : पटना नगर निगम की सशक्त स्थाई समिति के सात सदस्यों का निर्वाचन कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हो गया. अपर समाहर्ता विभागीय जांच पुष्पेश कुमार ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र सौंप दिया है. इस चुनाव में वार्ड संख्या 68 की सुनीता देवी निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गयीं.

Patna News : (प्रमोद झा/हिमांशु देव की रिपोर्ट) पटना नगर निगम के सशक्त स्थाई समिति का चुनाव संपन्न हो गया है. इस चुनाव में दो नए चेहरों को जीत मिली है, जबकि पहले से बने सदस्यों में से पांच पुराने चेहरे अपनी कुर्सी बचाने में सफल रहे. नए चेहरों में वार्ड संख्या 68 की सुनीता देवी और वार्ड संख्या 35 के राजकुमार गुप्ता निर्वाचित हुए हैं. वहीं, पुराने चेहरों में वार्ड संख्या 34 के कुमार संजीत, वार्ड संख्या 14 की श्वेता राय, वार्ड संख्या 22 की अनीता देवी, वार्ड संख्या 67 के मनोज कुमार और वार्ड संख्या 70 के विनोद कुमार फिर से निर्वाचित हुए हैं.

73 पार्षदों ने किया वोट, दो रहे अनुपस्थित

चुनाव को लेकर सुबह आठ बजे से ही वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हो गयी थी. इस दौरान वार्ड संख्या 24 और 30 के वार्ड पार्षद उपस्थित नहीं हुए, जबकि बाकी बचे 73 पार्षदों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. दोपहर 1:30 बजे वोटिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बैलट पेपर से डाले गए वोटों की गिनती शुरू हुई. दोपहर 2:15 बजे मतगणना संपन्न होने के बाद अधिकारियों द्वारा निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र दिया गया.

किसे मिले कितने वोट

इस चुनाव में कुमार संजीत को 39 वोट, जबकि प्रतिद्वंद्वी पिंकी यादव को 31 वोट मिले. वहीं राजकुमार गुप्ता को 38 वोट और रजनी सिंह को 34 वोट प्राप्त हुए. श्वेता राय को 40 वोट मिले, जबकि जीत कुमार को 31 वोटों से संतोष करना पड़ा. मनोज कुमार को 40 वोट और सीमा वर्मा को 32 वोट मिले. अनीता देवी को 36 वोट मिले, जबकि उनके मुकाबले जयप्रकाश को 35 वोट प्राप्त हुए. विनोद कुमार को सबसे अधिक 43 वोट मिले, जबकि मनोज मेहता को 28 वोट प्राप्त हुए.

पहली बार नई व्यवस्था से सदस्यों का चयन

पटना नगर निगम में सशक्त स्थाई समिति के सदस्यों की कुल संख्या सात है. इस बार पहली बार नई व्यवस्था के तहत इन सदस्यों का चयन वार्ड पार्षदों के माध्यम से कराया गया है. गौरतलब है कि इससे पहले तक सशक्त स्थाई समिति के सदस्यों का चयन सीधे मेयर के द्वारा किया जाता था.

ALSO READ: बिहार बीजेपी में बड़ा फेरबदल, 9 महिलाओं को मिली जगह, 7 मोर्चों के अध्यक्ष भी बदले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >