पटना में पांचवीं तक के स्कूल 26 मई तक बंद, 6-8वीं की कक्षाएं सुबह 10:30 बजे तक

पटना में भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने निजी व सरकारी स्कूलों में पांचवीं तक की कक्षाएं 26 मई तक बंद रखने का आदेश दिया है. प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे. वहीं छठी से आठवीं तक की कक्षाएं सुबह 10:30 बजे तक संचालित होंगी.

Patna News: (प्रमोद झा की रिपोर्ट) राजधानी पटना में लगातार बढ़ती गर्मी और हीट वेव को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. जिला दंडाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने आदेश जारी करते हुए निजी और सरकारी सभी विद्यालयों में कक्षा पांचवीं तक की शैक्षणिक गतिविधियों को 26 मई तक बंद रखने का निर्देश दिया है.

आदेश के अनुसार प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भी इस अवधि तक बंद रहेंगे. वहीं कक्षा छह से आठवीं तक की पढ़ाई पूर्वाह्न 10:30 बजे तक ही संचालित की जाएगी. डीएम ने कहा कि अत्यधिक गर्मी बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डाल सकती है. इसे ध्यान में रखते हुए एहतियातन यह निर्णय लिया गया है.

सख्ती से पालन कराने का आदेश

जिला प्रशासन ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस), सभी एसडीओ और एसडीपीओ को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है. ऐसे में अभिभावकों से भी बच्चों को धूप और लू से बचाने की अपील की गई है.

Also Read: Jehanabad News: मंडल कारा में बंदियों के परिजनों के लिए ‘निःशुल्क कानूनी सहायता केंद्र’ शुरू, नालसा के निर्देश पर पहल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >