पटना के बालू कारोबारी देवराज हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Patna News: पटना पुलिस और एसटीएफ (STF) की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है. बालू कारोबारी देवराज हत्याकांड का मुख्य आरोपी शिवम सिंह को पुलिस ने गयाजी से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी पर पटना और भोजपुर जिलों के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी और आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं.

Patna News: (रवि प्रकाश की रिपोर्ट) पटना पुलिस और एसटीएफ (STF) की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी और बालू कारोबारी देवराज हत्याकांड के मुख्य सरगना शिवम सिंह को पुलिस ने गयाजी से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

रानीतालाब थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी विनय रंजन ने बताया कि आरोपी शिवम सिंह बेहद शातिर अपराधी था और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने रणनीति बनाकर उसे गया शहर से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इस गिरफ्तारी से पुलिस को बड़ी राहत मिली है और लंबे समय से चल रही जांच को नई दिशा मिलेगी।

तीन जिलों में दर्ज हैं कई गंभीर मामले

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी शिवम सिंह पर पटना और भोजपुर जिलों के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी और आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

उसके खिलाफ दर्ज प्रमुख मामले इस प्रकार हैं:

  • रानीतालाब थाना (कांड संख्या 382/23): बालू कारोबारी देवराज की हत्या का मामला, जिसमें वह मुख्य आरोपी और साजिशकर्ता है। इस मामले में धारा 302, 120B, 34 और आर्म्स एक्ट की धारा 27 लगाई गई है।
  • आरा नवादा थाना (कांड संख्या 347/21): हत्या और जानलेवा हमले से जुड़ा मामला, धारा 302, 307, 120B और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज।
  • आरा संदेश थाना (कांड संख्या 236/20): गंभीर चोट, धोखाधड़ी और चोरी की संपत्ति छुपाने के आरोप में मामला दर्ज।

पुलिस को बड़ी कामयाबी

थानाध्यक्ष ने बताया कि शिवम सिंह की गिरफ्तारी से इलाके में सक्रिय अपराधियों के मनोबल पर असर पड़ेगा। पुलिस अब उसके आपराधिक नेटवर्क और सहयोगियों की भी जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें: पटना, गया, भागलपुर समेत 5 शहर बनेंगे हाईटेक, 4751 करोड़ की लागत से 2037 तक बदल जाएगी तस्वीर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >