वाहन चालकों के लिए अच्छी खबर, ट्रांसपोर्ट नगर में खुला नया सीएनजी स्टेशन

Patna News: (सुबोध कुमार नंदन की रिपोर्ट) वैसे वाहन चालकों के लिए जो बाइपास के आसपास सीएनजी से ऑटो या अन्य वाहन चलाते हैं, उनके लिए अच्छी खबर है.

Patna News: (सुबोध कुमार नंदन की रिपोर्ट) वैसे वाहन चालकों के लिए जो बाइपास के आसपास सीएनजी से ऑटो या अन्य वाहन चलाते हैं, उनके लिए अच्छी खबर है. उन्हें सीएनजी भराने में परेशानी नहीं होगी. शहर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कोको सीएनजी स्टेशन का उद्घाटन संजय कुमार ने किया है. इस अवसर पर गेल इंडिया के महाप्रबंधक एके सिन्हा सहित कई अधिकारी, गण्यमान्य और ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े लोग मौजूद रहे. इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सीएनजी ईंधन न केवल पर्यावरण के लिए सुरक्षित है, बल्कि यह पारंपरिक ईंधन की तुलना में अधिक किफायती भी है. नये स्टेशन के शुरू होने से ट्रांसपोर्ट नगर और आसपास के क्षेत्रों में वाहनों को आसानी से स्वच्छ ईंधन उपलब्ध हो सकेगा, जिससे प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलेगी. महाप्रबंधक एके सिन्हा ने बताया कि इस स्टेशन के खुलने के बाद सीएनजी की सप्लाई 1.60 लाख किलो हो गयी है. इसका लाभ वाहन चालकों को मिलेगा. कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने सरकार की हरित ऊर्जा नीति और स्वच्छ भारत अभियान के तहत सीएनजी नेटवर्क विस्तार की प्रतिबद्धता दोहरायी.

पटना जिले में चल रहे हैं 33 सीएनजी स्टेशन

वर्तमान में जिले में 33 सीएनजी स्टेशन चालू स्थिति में हैं. वहीं कई नये स्टेशन भी निर्माणाधीन हैं, जिन्हें जल्द शुरू किये जाने की योजना है. जानकारी के अनुसार, आने वाले समय में पटना में सीएनजी स्टेशनों की संख्या बढ़कर लगभग 50 से 60 तक पहुंच सकती है. शहर में बढ़ते वाहनों और स्वच्छ ईंधन की मांग को देखते हुए गैस आपूर्ति ढांचे को लगातार मजबूत किया जा रहा है.

ALSO READ: फतुहा में गंगा घाट पर बड़ा हादसा, 15 वर्षीय किशोर डूबा, परिवार में मचा कोहराम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: karunatiwari

करुणा तिवारी बिहार के आरा, वीर कुंवर सिंह की धरती से आती हैं। उन्होंने पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की। 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है। अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं, ताकि सशक्त और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से समाज तक सच्चाई पहुंचा सकें।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >