पटना में मंत्री रामकृपाल यादव का विशेष पूजा-अर्चना, मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर पहुंचे मंदिर

Patna News: केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर दानापुर के राम जानकी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई. सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य, दीर्घायु और देश की प्रगति के लिए प्रार्थना की.

Patna News: (संजय कुमार की रिपोर्ट) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर दानापुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष पूजा-अर्चना कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बुधवार को नगर के गोलपर स्थित राम जानकी मंदिर में बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और देश की निरंतर प्रगति के लिए मंगलकामना की.

राम जानकी मंदिर में हुआ विशेष आयोजन

एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, सफल और दीर्घायु जीवन की कामना की. इस दौरान देश की समृद्धि, शांति और विकास के लिए भी विशेष प्रार्थना की गई.

पीएम मोदी ने देश को दी नई दिशा : रामकृपाल यादव

पूजा-अर्चना के बाद मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 12 वर्षों में देश को नई दिशा और नई पहचान दी है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जनता के लिए समर्पित भाव से कार्य करने वाले ऐसे प्रधान सेवक हैं, जिन्होंने लगातार 12 वर्षों तक देशवासियों की सेवा कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है.

वैश्विक मंच पर मजबूत हुई भारत की पहचान

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है. आज भारत की आवाज दुनिया भर में सुनी जा रही है और देश आर्थिक, सामरिक तथा तकनीकी क्षेत्रों में लगातार आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसानों के उत्थान, युवाओं के रोजगार और आधारभूत संरचना के विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं.

विकसित भारत के संकल्प को दोहराया

कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. साथ ही कार्यकर्ताओं ने आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए देश के उज्ज्वल भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस अवसर पर भाजपा के अखिलेश कुमार उर्फ मूटूर साव, शंकर सिंह, विजय भोटी, गुंजन जायसवाल, ब्रजेश सिंह, रिंकी वालिया, भोला चौधरी, अवधेश सिंह, आशा देवी, दिनेश कुमार, संदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Also Read: पटना में सेटेलाइट टाउनशिप का विरोध: भूमि रजिस्ट्री शुरू करने और टाउनशिप योजना वापस लेने की मांग तेज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >