Patna News: फुलवारी शरीफ के देवी स्थान मंदिर में डाली-खप्पर पूजा की तैयारी शुरू, 23 अगस्त को निकलेगी शोभायात्रा

फुलवारी शरीफ के देवी स्थान मंदिर में डाली-खप्पर पूजा की तैयारियों को लेकर बैठक हुई. 23 अगस्त को पूजा और रात्रि में शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया, जबकि 22 अगस्त को जलाभिषेक और अन्य धार्मिक अनुष्ठान होंगे.

Patna News: पटना के फुलवारी शरीफ स्थित देवी स्थान मंदिर परिसर में रविवार को डाली-खप्पर पूजा की तैयारी को लेकर समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूजा पूरे श्रद्धा, भक्ति और धूमधाम के साथ संपन्न कराई जाएगी.

बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि 23 अगस्त 2026, रविवार को डाली-खप्पर पूजा का मुख्य आयोजन होगा. इससे पूर्व 22 अगस्त को श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रात्रि में डाली-खप्पर शोभायात्रा निकाली जाएगी तथा उसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा. वहीं अगले दिन विशेष पूजा एवं महाप्रसाद का भी आयोजन किया जाएगा.

सदस्यों को सौंपी गई अलग-अलग जिम्मेदारियां, प्रशासन को भी दी जाएगी सूचना

बैठक के दौरान पूजा आयोजन को सुचारू और सफल बनाने के लिए समिति के सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं. पंडाल एवं लाइट की समुचित व्यवस्था, रसीद काटने, पूजा भ्रमण, प्रसाद वितरण तथा बैनर निर्माण सहित अन्य कार्यों के लिए सदस्यों को अलग-अलग दायित्व दिए गए.

इसके साथ ही निर्णय लिया गया कि पूजा के आयोजन के संबंध में स्थानीय प्रशासन एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को भी समय पर सूचना दी जाएगी, ताकि पूरा आयोजन शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके.

बैठक में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आयोजन को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए आपसी सहयोग का संकल्प लिया. इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु एवं समिति के सदस्य मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ajeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >