पटना में कबाड़ी दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Patna News: पटना के कंकड़बाग कॉलोनी मोड़ स्थित कबाड़ी गली में बुधवार देर रात एक कबाड़ी दुकान में भीषण आग लग गई.

Patna News: (नितिश की रिपोर्ट) पटना के कंकड़बाग कॉलोनी मोड़ स्थित कबाड़ी गली में बुधवार देर रात एक कबाड़ी दुकान में भीषण आग लग गई. आग लगने से दुकान में रखे लाखों रुपये के कबाड़ी सामान जलकर राख हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और देर रात तक लोगों की भीड़ जुटी रही.

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

जानकारी के अनुसार यह दुकान कल्लू नामक व्यक्ति की बताई जा रही है. रात में दुकान बंद कर वह अपने घर चला गया था. इसी दौरान अचानक दुकान से धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं. प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है.

दमकल की चार गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को जानकारी दी. कुछ ही देर में दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

संकीर्ण गली बनी परेशानी का कारण

दमकलकर्मियों को आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. कबाड़ी गली काफी संकीर्ण होने के कारण दमकल की गाड़ियां दुकान तक नहीं पहुंच सकीं. ऐसे में सड़क से ही लंबी पाइप के सहारे पानी की बौछार कर आग बुझाने का प्रयास किया गया. इसी वजह से आग पर काबू पाने में अधिक समय लग गया.

देर रात तक इलाके में बना रहा गहमागहमी का माहौल

घटना के बाद आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. देर रात तक इलाके में गहमागहमी और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पूरी रात स्थिति पर नजर बनाए रही.

ALSO READ: गर्दनीबाग पुल पर थार गाड़ी पर गिरा ताड़ का पेड़ और बिजली पोल, चालक घायल, घंटों बाधित रहा आवागमन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >