Patna News: खून से लाल हुआ जयमाला का स्टेज, हर्ष फायरिंग में गई दूल्हे के…की जान

Patna News: पटना में धनरूआ के बरनी में बीती देर रात को शादी समारोह में जयमाला के दौरान हर्ष फायरिंग की गई. इस दौरान दूल्हे के फूफा की गोली लगने से मौत हो गई.

Patna News: बिहार में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा. आए दिन हर्ष फायरिंग के चलते शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो जाती है. ऐसा ही एक मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां धनरूआ के बरनी में बीती देर रात को शादी समारोह में जयमाला के दौरान हर्ष फायरिंग की हुई. इस दौरान दूल्हे के फूफा की गोली लगने से मौत हो गई.

पटना में हर्ष फायरिंग में मौत

बरनी में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में 22 वर्षीय युवक को गोली लग गयी. इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उसकी मौत हो गई.  मृतक रवि कुमार उर्फ हितेश धनरूआ थाना के पथरहट गांव निवासी भूषण कुमार का पुत्र था और वह रिश्ते में दूल्हे का फूफा था. जानकारी मिली है कि बीती रात (18 मई) धनरूआ के मुरादचक बरनी गांव निवासी रामजी प्रसाद की पुत्री लाखो कुमारी की शादी थी. बारात पालीगंज थाना के लालगंज सेहरा से आयी थी. लालगंज सेहरा गांव निवासी वीरेन्द्र यादव के पुत्र मुकेश कुमार की शादी थी. खबर मिली है कि जयमाला के दौरान रवि कुमार उर्फ हितेष दूल्हे के बगल में खड़ा था. तभी फायरिंग में उसे गोली लग गयी थी.

पिता ने लगाया हत्या का आरोप

मृतक के पिता भूषण कुमार का आरोप है कि “जयमाला के दौरान मेरा पुत्र स्टेज पर खड़ा था. तभी भीड़ अधिक होने से धक्का मुक्की होने लगी. उसी दौरान लड़की के पिता रामजी प्रसाद और उसके पुत्र ने मेरे बेटे की पिटाई कर दी और बाद में उसकी कनपटी में गोली मार दी.”

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस ने क्या कहा?

धनरूआ थानाध्यक्ष शुभेंदु कुमार के अनुसार शादी समारोह के वीडियो फुटेज से पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है. जांच में यह बात सामने आयी है कि हर्ष फायरिंग में ही युवक को गोली लगी थी. हालांकि पुलिस हर एंगल से इसकी जांच कर रही है. धनरूआ के थानाध्यक्ष शुभेंदु कुमार ने कहा, “उक्त घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गयी थी. धनरूआ थाना में इस संबंध में मृतक के पिता ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. शादी समारोह का वीडियो फुटेज से पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है. जांच में यह बात सामने आयी है कि हर्ष फायरिंग में ही युवक को गोली लगी थी.”

इसे भी पढ़ें: Birthday Party Firing: बर्थडे पर्टी में फायरिंग, सिर में गोली लगने से बच्ची की मौत, 2 देसी कट्टा और…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rani thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >