दीघा वेंडिंग जोन बनकर तैयार, 250 से ज्यादा दुकानदार होंगे शिफ्ट, मरीन ड्राइव से हटेगा अतिक्रमण, नया कमर्शियल हब तैयार

Patna News: पटना में दीघा वेंडिंग जोन का फेज-वन पूरा हो गया है, जहां 250 से अधिक दुकानदारों को शिफ्ट किया जाएगा और मरीन ड्राइव से अतिक्रमण हटाकर सड़क को पूरी तरह वेंडिंग फ्री बनाने की तैयारी की जा रही है.

Patna News: ((हिमांशु देव की रिपोर्ट)
राजधानी पटना में जेपी गंगा पथ (Marine Drive) को पूरी तरह वेंडिंग फ्री बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. दीघा गोलंबर के पास विकसित किया जा रहा नया वेंडिंग जोन अब अपने फेज-वन में पूरी तरह तैयार हो गया है, जहां जल्द ही 250 से अधिक दुकानदारों को शिफ्ट किया जाएगा.

दीघा वेंडिंग जोन का फेज-वन पूरा, जमीन का हुआ विकास

दीघा गोलंबर के पास अटल पथ और रेलवे ओवरब्रिज के बीच करीब 55 हजार वर्गफुट क्षेत्र में वेंडिंग जोन विकसित किया गया है. नगर निगम ने यहां जमीन का पक्कीकरण, पेवर ब्लॉक और ड्रेनेज सिस्टम का काम लगभग पूरा कर लिया है.

50 प्री-फैब्रिकेटेड दुकानों की होगी नई शुरुआत

प्री-फैब्रिकेटेड दुकान

नए वेंडिंग जोन में करीब 50 प्री-फैब्रिकेटेड दुकानें स्थापित की जा रही हैं. इन दुकानों को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से तैयार किया जा रहा है ताकि दुकानदारों को बेहतर और स्थायी कारोबारी माहौल मिल सके.

250 से अधिक दुकानदारों को मिलेगा नया स्थान

इस वेंडिंग जोन (Vending Zone) में केवल प्री-फैब्रिकेटेड दुकानें ही नहीं, बल्कि कुल मिलाकर 250 से अधिक दुकानदारों को स्थान दिया जाएगा. इससे सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से लगने वाली दुकानों को एक स्थायी ठिकाना मिलेगा.

ट्रैफिक जाम की समस्या में आएगी बड़ी राहत

इस योजना का सबसे बड़ा फायदा यातायात व्यवस्था में सुधार के रूप में देखने को मिलेगा। पार्किंग की उचित व्यवस्था के कारण सड़क पर वाहन नहीं खड़े होंगे, जिससे दीघा गोलंबर और जेपी गंगा पथ पर जाम की समस्या में काफी कमी आएगी.

मरीन ड्राइव को वेंडिंग फ्री बनाने की दिशा में बड़ा कदम

वेंडिंग फ्री

जेपी गंगा पथ को पूरी तरह वेंडिंग फ्री बनाने का लक्ष्य रखा गया है. इसी के तहत सभी फुटपाथ दुकानदारों को व्यवस्थित वेंडिंग जोन में शिफ्ट किया जा रहा है, ताकि सड़कें साफ-सुथरी और सुचारू रूप से चल सकें.

भविष्य में बनेगा पार्क और एंटरटेनमेंट जोन

नगर निगम की योजना इस वेंडिंग जोन को एक बड़े कमर्शियल और एंटरटेनमेंट हब के रूप में विकसित करने की है। अगले चरण में यहां फुट ओवरब्रिज, आधुनिक पार्किंग, शौचालय और पेयजल जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी.

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा पूरा परिसर

भविष्य में इस क्षेत्र को और आकर्षक बनाने के लिए एक सुंदर पार्क और एंटरटेनमेंट जोन भी बनाया जाएगा, जिससे खरीदारी के साथ-साथ लोगों को मनोरंजन का भी बेहतर विकल्प मिल सकेगा.

ALSO READ: बिहार में चमकी बुखार का खतरा बढ़ा, बेड, दवा और एंबुलेंस की विशेष व्यवस्था

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >