समय गुजरा, दीघा वेंडिंग जोन अब भी अधूरा, चार महीने से परेशान स्ट्रीट वेंडर्स ने जताई नाराजगी

Patna News: राजधानी पटना में जेपी गंगा पथ के किनारे विकसित किया जा रहा दीघा वेंडिंग जोन अब भी अधूरा पड़ा है.

Patna News: (हिमांशु देव) राजधानी पटना में जेपी गंगा पथ के (Digha vending zone Patna) किनारे विकसित किया जा रहा दीघा वेंडिंग जोन अब भी अधूरा पड़ा है. स्ट्रीट वेंडर्स को शिफ्ट करने में लगातार हो रही देरी से वे पिछले चार महीनों से अस्थायी और अस्वच्छ परिस्थितियों में काम करने को मजबूर हैं. नगर निगम की ओर से 15 मई तक वेंडिंग जोन तैयार कर आवंटित करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन तय समय सीमा बीतने के बावजूद वेंडर्स को अब तक निर्धारित स्थान नहीं मिल सका है.

तय समय सीमा के बावजूद नहीं पूरा हुआ काम

गौरतलब है कि पटना नगर निगम ने पहले अप्रैल की शुरुआत तक वेंडिंग जोन तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया था. इसके बाद समय सीमा बढ़ाकर 15 मई की गई, लेकिन इसके बावजूद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका. स्थल पर अभी भी बुनियादी सुविधाओं का कार्य अधूरा है, जिससे न केवल विक्रेताओं की आजीविका प्रभावित हो रही है, बल्कि गंगा पथ के किनारे अव्यवस्था और गंदगी भी बढ़ रही है.

धीमी प्रगति पर स्ट्रीट वेंडर्स में नाराजगी

जेपी गंगा पथ स्ट्रीट वेंडर्स एसोसिएशन ने निर्माण कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताई है। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रमन कुमार निराला ने कहा कि जल निकासी जैसी जरूरी सुविधाएं अब तक पूरी नहीं की गई हैं, जिससे आने वाले बरसात के मौसम में स्थिति और खराब हो सकती है. वेंडर्स का कहना है कि लंबे समय से आश्वासन मिलने के बावजूद जमीन पर कोई ठोस काम नहीं हुआ है, जिससे उनकी रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है.

नगर निगम ने जल्द पूरा करने का दिया आश्वासन

नगर निगम प्रशासन के अनुसार, समस्या के समाधान के प्रयास जारी हैं और निर्माण कार्य को तेजी से पूरा किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र को समतल कर खुले ठेला क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है. प्रशासन का कहना है कि शेष कार्य जल्द पूरा कर वेंडर्स को स्थल आवंटित कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि मई माह के अंत तक यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी.

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा वेंडिंग जोन

प्रस्तावित योजना के तहत दीघा वेंडिंग जोन में मनोरंजन क्षेत्र, बच्चों के खेलने की जगह, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, सार्वजनिक शौचालय और हरियाली विकसित की जाएगी. इसके अलावा, क्षेत्र में फुट ओवर ब्रिज का निर्माण भी प्रस्तावित है, जिससे आवागमन और अधिक सुरक्षित और सुगम हो सकेगा.

ALSO READ: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह के साथ 25 मई को होगा उद्यमियों का संवाद, सौ से अधिक उद्यमी होंगे शामिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >