पटना के दानापुर क्षेत्र में सांप के डंसने से परिवार के दो सदस्यों की हुई मौत, मोहल्ले में दहशत का माहौल

Patna News: पटना के दानापुर स्थित सरारी गांव में दो दिनों के भीतर सांप के डंसने से एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई. पहले चाचा और फिर 12 वर्षीय भतीजी की जान चली गई, जिससे परिवार में मातम पसरा है. लगातार हुई इन घटनाओं के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सतर्कता बरत रहे हैं.

Patna News: (संजय कुमार की रिपोर्ट)
दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित सरारी गांव में दो दिनों के भीतर सांप के काटने से चाचा और भतीजी की मौत हो गई. एक ही परिवार में लगातार दो मौतों से मातम पसरा हुआ है और पूरे गांव में शोक का माहौल है.

पहले चाचा को सांप ने डंसा, इलाज के बाद भी नहीं बची जान

जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह मुन्ना महतो को सांप ने काट लिया था. परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए ले जाकर इंजेक्शन दिलाया, लेकिन उनकी हालत बिगड़ती गई और बाद में उनकी मौत हो गई. इसके बाद परिवार ने उनका अंतिम संस्कार किया.

अंतिम संस्कार के अगले दिन भतीजी भी बनी सांप का शिकार

चाचा की मौत के सदमे से परिवार उबर भी नहीं पाया था कि मंगलवार को एक और हादसा हो गया. मुन्ना महतो के चचेरे भाई दिलीप महतो की 12 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी घर में झाड़ू लगा रही थी, तभी उसे सांप ने काट लिया.

अस्पताल पहुंचने से पहले बच्ची ने तोड़ा दम

परिजन आरती को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. आरती चौथी कक्षा की छात्रा थी. उसकी असमय मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम, वन विभाग ने पकड़ा सांप

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं परिजनों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने सांप को पकड़ लिया है.

क्या बोले थानाध्यक्ष

शाहपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार आनंद ने बताया कि सांप काटने से एक बच्ची की मौत हुई है. मामले में आवश्यक कार्रवाई की गई है और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है.

ALSO READ: पटना को मिला पहला अत्याधुनिक शवदाह गृह, बांस घाट पर आज से शुरू हुई नई सुविधा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >