बिहटा में गर्मी में ही सड़क पर जलजमाव, तो बरसात में क्या होगा हाल?

Patna News: बिहटा के वार्ड-5 स्थित श्रीरामपुर सूर्य मंदिर रोड पर नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने से गंभीर जलजमाव की समस्या है. स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है. सफाई व जलनिकासी व्यवस्था न होने से आक्रोश बढ़ रहा है और लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है.

Patna News: (मोनु कुमार मिश्रा की रिपोर्ट) बिहटा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-5 स्थित श्रीरामपुर सूर्य मंदिर रोड पर नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है. यह मार्ग बिहटा-खगौल और बिहटा-बिक्रम रोड को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण लिंक रोड है, जो इन दिनों जलजमाव और कीचड़ की गंभीर समस्या से जूझ रहा है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में ही सड़क पर पानी जमा होना चिंता का विषय है. ऐसे में बरसात के दिनों में स्थिति और अधिक भयावह होने की आशंका जताई जा रही है. इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं, खासकर तब जब बिहटा चौराहा पर जाम की स्थिति बनती है.

स्कूली बच्चों और राहगीरों को हो रही परेशानी

सड़क पर फैले गंदे पानी और कीचड़ के कारण पैदल चलने वाले लोगों, बाइक सवारों और स्कूली बच्चों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, बदबू और गंदगी के कारण आसपास के लोगों का रहना भी मुश्किल हो गया है.

प्रसिद्ध सूर्य मंदिर, बावजूद जलजमाव की स्थिति

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि इसी मार्ग पर बिहटा का प्रसिद्ध सूर्य मंदिर स्थित है, जहां सैकड़ों लोगों का रोजाना आना-जाना रहता है. इसके बावजूद नाली की नियमित सफाई और जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की जा रही है, जिससे समस्या जस की तस बनी हुई है.

नगर परिषद और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश

कई बार शिकायत के बावजूद स्थायी समाधान नहीं होने पर स्थानीय लोगों में नगर परिषद प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है. लोगों ने आरोप लगाया कि जिम्मेदार विभाग इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं.

आंदोलन की दी चेतावनी

स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे. साथ ही उन्होंने नगर परिषद प्रशासन से अविलंब कार्रवाई कर सड़क को जलजमाव और गंदगी से मुक्त कराने की मांग की है।.

Also Read: CM सम्राट बोले- पुलिस को खुली छूट, अपराधियों को 48 घंटे में मिलेगा जवाब, बाहर रह रहे बिहारियों से भी की खास अपील

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >