बिहटा में 26 साल की युवती से मारपीट, हत्या की धमकी देने का आरोप, थाना पहुंचा मामला

Patna News: अमहारा थाना इलाके की युवती ने एक परिवार के 5 लोगं पर मारपीट और हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया है . पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Patna News: (मोनू मिश्रा की रिपोर्ट)
बिहटा में अमहारा थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव में 26 साल की एक युवती के साथ मारपीट और हत्या की धमकी देने का मामला सामने आया है. युवती ने मामले में एक परिवार के पति-पत्नी और दो बच्चों समेत 5 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बन गई है.

निर्माण कार्य रोकने पर भड़का विवाद

जानकारी के अनुसार पूजा कुमारी ने आरोप लगाया है कि आरोपी पक्ष के लोगों के द्वारा विवादित जमीन पर निर्माण कार्य कराया जा रहा था. जिसका युवती ने विरोध किया. विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों से कहासुनी हो गई, जो कहासुनी और फिर मारपीट में बदल गई.

युवती पूजा कुमारी ने आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान उसके साथ मारपीट की गई और उसे हत्या की धमकी भी दी गई. उसने अपने आवेदन में 50 वर्षीय जयंत कुमार, पत्नी रेखा देवी औऱ उनके दो बच्चों समेत पांच लोगों को नामजद किया है. युवती का कहना है कि जिस जमीन पर विवाद है वह पारिवारिक बंटवारे में उसके हिस्से में आई है, लेकिन आरोपी पक्ष के लोग उसपर निर्माण करा रहे हैं.

लंबे समय से चल रहा है जमीन विवाद

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार यह जमीन विवाद परिवार के भीतर लंबे समय से चला आ रहा है. दोनों पक्ष अपनी-अपनी हिस्सेदारी का दावा कर रहे हैं, जिससे मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. पीड़ित युवती के माता-पिता नहीं हैं. वह बाहर रहकर पढ़ाई करती है.

पुलिस ने शुरू की जांच

अमहारा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READ: पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग, गार्ड घायल; प्रतिद्वंद्वी संस्थान पर जताया शक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >