पटना की ऑटो में बैठने से पहले देख लें ये नंबर, नहीं तो हो जाएगी जेब खाली, लिफ्टर गैंग सक्रिय

Patna News: पटना में ऑटो लिफ्टर गैंग लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. पटना जंक्शन, राजेंद्रनगर टर्मिनल, गांधी मैदान, पाटलिपुत्र स्टेशन के आसपास शातिर लगातार ऐक्टिव हैं. अहले सुबह या देर रात को ये यात्रियों को शिकार बनाते हैं.

Patna News: पटना में ऑटो लिफ्टर गैंग लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. पटना जंक्शन, राजेंद्रनगर टर्मिनल, गांधी मैदान, पाटलिपुत्र स्टेशन के आसपास शातिर लगातार ऐक्टिव हैं. अहले सुबह या देर रात को ये यात्रियों को शिकार बनाते हैं. इस गिरोह ने हाल ही में कई वारदात को अंजाम दिया है. इसके बाद भी गिरोह के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. नतीजा यह है कि गिरोह आए दिन यात्रियों से लूटपाट या छिनतई की घटना को अंजाम दे रहा है.

हालांकि, फुलवारीशरीफ पुलिस द्वारा पिछले दिनों ऑटो लिफ्टर गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया था. शहर में ऑटो लिफ्टर गैंग के कई ग्रुप हैं जो लगातार सक्रिय हैं. कुछ गिरोह यात्रियों से लूटपाट या छिनतई करते रहते हैं. यह गिरोह यात्रियों को ऑटो में बिठाता है और उनकी जेब काट पैसे उड़ा लेता है.

सितंबर में लगभग 5 वारदात को दिया था अंजाम

बता दें कि 15 अक्टूबर को बक्सर निवासी छोटेलाल साह से कंकड़बाग में ऑटो लिफ्टर गैंग ने 80 हजार रुपए लूट थे. 4 अक्टूबर को ऑटो लिफ्टर गैंग ने इंद्रपुरी दुर्गा मंदिर के पास की रहने वाली बुजुर्ग ललिता देवी से सोने की चेन लूट ली थी. उन्होंने पाटलिपुत्र जंक्शन से ऑटो लिया था. राजा बाजार में बदमाशों ने उनके साथ लूटपाट की और ऑटो से धक्का देकर फरार हो गए।. इसी तरह सितंबर में भी इस गिरोह ने शहर में लगभग पांच वारदात को अंजाम दिया था.

Also Read: बीजेपी छोड़ बिहार में नई पार्टी बनाएंगे RCP SINGH, पार्टी में उचित स्थान नहीं मिलने से थे नाराज

ऑटो में बैठने से पहले देख लें ये नंबर

ऑटो लिफ्टर गैंग रेलवे स्टेशन, बस व ऑटो स्टैंड पर अधिकतर सक्रिय रहते हैं. यह अहले सुबह या देर रात घटनाओं को अंजाम देते हैं. ऑटो में पहले से दो-तीन लुटेरे यात्री बनकर बैठे रहते हैं. बदमाश सुनसान जगह देख घटनाओं को अंजाम देते हैं. मालूम हो कि हर ऑटो में पुलिस कोड अंकित रहता है. यात्री ऑटो में बैठने से पहले पुलिस कोड अवश्य देख लें. अगर उन्हें कोई परेशानी होती है तो सीधे डायल 112 पर फोन करें.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >