पटना के कंगन घाट पर गंगा नदी में स्नान के दौरान डूबा युवक, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी…

Patna News: पटना सिटी के कंगन घाट पर रविवार को गंगा स्नान के दौरान एक युवक गंगा नदी के तेज बहाव में बह गया. युवक के डूबने की सूचना जैसे वहां मौजूद लोगों को मिली तैसे हीं अफरा-तफरी मच गई.

Patna News: पटना में गंगा नदी का जल स्तर दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है. इस बीच लोगों को स्नान के दौरान सतर्कता बरतने की जरूरत है. पटना सिटी के कंगन घाट पर रविवार को गंगा स्नान के दौरान एक युवक गंगा नदी के तेज बहाव में बह गया. युवक के डूबने की सूचना जैसे वहां मौजूद लोगों को मिली तैसे हीं अफरा-तफरी मच गई.

वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पटना सिटी चौक थाने को दी. देर न करते हुए पहुंची पुलिस SDRF टीम को इसकी जानकारी दी. एसडीआरएफ की टीम गंगा नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दी है.

बता दें कि यह मामला पटना सिटी के कंगन घाट की बताई जा रही है. जहां महुली का रहने वाला 18 वर्षीय सूर्यभान सिंह पिता चैंपियन सिंह गंगा स्नान के लिए कंगन घाट पहुंचा था. स्थानीय लोगों के मुताबिक सूर्यभान गंगा नदी में स्नान करने पहुंचा था, स्नान के दौरान तेज बहाव में फंस गया और गंगा के तेज धार में बह गया. इस घटना की सूचना परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया.

ये भी पढ़ें: मधुबनी में सैकड़ों लोगों से भरी नाव कोसी नदी में पलटी, क्षमता से अधिक लोग थे सवार…

ये भी पढ़ें: पत्नी की रोक-टोक, सवाल-जवाब से तंग था पति, पत्नी की हत्या कर छिपा दी थी ईंट, स्निफर डॉग ”हीरा” ने खोज निकाला…

इन दिनों गंगा नदी का बहाव हो गया है तेज

घाट पर मौजूद लोगों ने बताया कि इन दिनों गंगा नदी का बहाव काफी तेज हो गया है. इसके अलावा गंगा नदी में पानी भी काफी ज्यादा बढ़ गया है. प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग गंगा नदी में स्नान करने पहुंच रहे हैं. प्रशासन लोगों से लगातार गंगा नदी में स्नान नहीं करने की अपील कर रही है, लेकिन लोग प्रशासन की बात को नहीं सुन रहे हैं.

 हिजबुल्लाह ने इजराइल के फुटबॉल मैदान पर दागे एक के बाद एक रॉकेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >