'सबूतों से छेड़छाड़ कैसे हुई...?' पटना NEET छात्रा मौत केस में कोर्ट के तीखे सवाल, मनीष रंजन को नहीं मिली जमानत

Patna NEET Student Death Case: पटना NEET छात्रा मौत मामले में आरोपी मनीष रंजन को अदालत से राहत नहीं मिली है. जमानत याचिका खारिज करते हुए कोर्ट ने जांच प्रक्रिया पर कड़े सवाल उठाए और अगली सुनवाई 28 फरवरी तय की है.

Patna NEET Student Death Case: पटना NEET छात्रा मौत मामले में अदालत ने आरोपी मनीष रंजन को जमानत देने से इनकार कर दिया है. इस फैसले के बाद मामले ने फिर से तूल पकड़ लिया है. कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 28 फरवरी तय की है. अब सभी की नजरें उसी दिन पर टिकी हैं.

करीब एक घंटे चली तीखी बहस

जमानत याचिका पर अदालत में करीब एक घंटे तक बहस चली. दोनों पक्षों ने अपने-अपने तर्क रखे. बचाव पक्ष ने जमानत की मांग की. वहीं अभियोजन पक्ष (Prosecutors) ने इसका कड़ा विरोध किया. अदालत ने पूरे मामले को गंभीरता से सुना.

जांच पर कोर्ट के कड़े सवाल

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने जांच की प्रक्रिया पर सख्त टिप्पणी की. अब तक की जांच पर कई सवाल उठाए गए. अदालत ने जांच अधिकारियों से पूछा कि आखिर सबूतों के साथ छेड़छाड़ कैसे हुई. कोर्ट ने यहां तक कहा कि यदि लापरवाही सामने आती है, तो जांच अधिकारियों पर ही केस दर्ज क्यों न किया जाए.

पीड़िता पक्ष के वकील का बड़ा दावा

पीड़िता पक्ष के वकील ने सुनवाई के बाद बड़ा खुलासा किया. उन्होंने कहा कि अदालत के सामने साफ तौर पर यह मुद्दा उठाया गया कि कई अहम सबूतों से छेड़छाड़ की गई है. प्रारंभिक तौर पर अदालत ने इस पर गंभीर सवाल पूछे हैं. जांच एजेंसी से जवाब तलब किया गया है.

‘लापरवाही और छेड़छाड़ के साथ हुई जांच’

वकील ने आरोप लगाया कि जांच पूरी तरह लापरवाही से की गई. सबूतों को सही तरीके से संकलित नहीं किया गया. कई दस्तावेज और सामग्री संदिग्ध परिस्थितियों में सामने आई. उन्होंने दावा किया कि अदालत ने इन बिंदुओं को गंभीरता से लिया है और अधिकारियों को फटकार लगाई है.

28 फरवरी को अगली सुनवाई

अब इस मामले में 28 फरवरी को अगली सुनवाई होगी. अदालत ने जांच एजेंसी से सभी बिंदुओं पर स्पष्ट जवाब मांगा है. आने वाली सुनवाई में कई अहम तथ्य सामने आ सकते हैं. फिलहाल जमानत न मिलने से आरोपी की मुश्किलें बढ़ गई हैं और मामले की जांच पर भी सवाल खड़े हो गए हैं.

Also Read: बिहार में 28 फरवरी तक कराएं e-KYC नहीं तो राशन कार्ड से कटेगा नाम, इन 7 योजनाओं का नहीं मिलेगा लाभ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >