तीन सूत्री मांगों पर अड़े पटना नगर निगम कर्मी, मांगें नहीं मानीं तो इस दिन से करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

Patna Nagar Nigam News : पटना नगर निगम कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति ने तीन सूत्री मांगों को लेकर 30 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है. निगम मुख्यालय में प्रदर्शन कर कर्मचारियों ने मेयर, डिप्टी मेयर और नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा तथा जुलाई भर चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की.

Patna Nagar Nigam News : पटना नगर निगम कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के बैनर तले निगम के दैनिक, स्थायी, संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मियों ने सोमवार को निगम मुख्यालय मौर्यालोक में प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान कर्मियों ने तीन सूत्री मांगों को लेकर मेयर, डिप्टी मेयर और नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए मांगें पूरी नहीं होने पर 30 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की.

तीन प्रमुख मांगों को लेकर आंदोलन

निगमकर्मियों की प्रमुख मांगों में 10 वर्षों से अधिक समय से कार्यरत दैनिक मजदूरों का समायोजन, ठेका एवं आउटसोर्सिंग व्यवस्था की समाप्ति तथा एसीपी-एमसीपी योजना का पूर्ण क्रियान्वयन और बकाया राशि का भुगतान शामिल है. कर्मचारियों ने कहा कि इन मांगों को लेकर लंबे समय से सरकार और निगम प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है.

अध्यक्ष बोले- वर्षों से लंबित हैं समस्याएं

संयुक्त कर्मचारी समन्वय समिति के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि निगमकर्मियों की तीनों मांगें कई वर्षों से लंबित हैं. कर्मचारी संगठन समय-समय पर सरकार और विभागीय अधिकारियों के समक्ष इन मुद्दों को उठाते रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं निकला. उन्होंने कहा कि यदि सरकार और निगम प्रशासन मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेते हैं तो 30 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी.

आंदोलन का जारी किया कार्यक्रम

समिति ने आंदोलन का चरणबद्ध कार्यक्रम भी घोषित किया है. इसके तहत 3 जुलाई को बांकीपुर अंचल, 10 जुलाई को कंकड़बाग अंचल, 15 जुलाई को पाटलिपुत्र अंचल, 18 जुलाई को नूतन राजधानी अंचल तथा 25 जुलाई को अजीमाबाद और पटना सिटी अंचल में आम सभा आयोजित की जाएगी. वहीं 29 जुलाई को निगम मुख्यालय पर मशाल जुलूस निकालकर आंदोलन को अंतिम रूप दिया जाएगा. प्रदर्शन और सभा को रामयतन प्रसाद, मंगल पासवान, जितेंद्र कुमार सहित कई कर्मचारी नेताओं ने भी संबोधित किया.

इसे भी पढ़ें : बिहार रेजिमेंट सेंटर दानापुर में 63वीं राष्ट्रीय राइफल्स का स्थापना दिवस समारोह का आयोजन, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >