पटना मेट्रो से 10 मिनट में पूरा हुआ भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक का सफर, सीएम सम्राट ने दिया आदेश

Patna Metro Update: पटना मेट्रो का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है. इस बीच भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक ट्रायल किया गया. दोनों स्टेशनों के बीच की दूरी को सिर्फ 10 मिनट में ही पूरा कर लिया गया है. अब संभावना जताई जा रही है कि मई महीने में उद्घाटन किया जा सकता है.

Patna Metro Update: पटना मेट्रो का भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक ट्रायल किया गया. इस दौरान सिर्फ 10 मिनट में ही सफर पूरा कर लिया गया. इसके अलावा मेट्रो रेलवे सुरक्षा आयुक्त नीलाभ्रा सेनगुप्ता ने अपनी टीम के साथ भूतनाथ से मलाही पकड़ी (डाउन लाइन) तक ट्रॉली विस्तार से निरीक्षण किया.

ट्रायल के दौरान इन सुविधाओं की हुई जांच

ट्रायल के दौरान अच्छे से जांच की गई. ताकि यात्रियों की सुरक्षा के हाई स्टैंडर्ड को सुनिश्चित किया जा सके. इस दौरान मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन पर अग्निशमन प्रणाली, लिफ्ट, एस्केलेटर और आपातकालीन निकासी व्यवस्था जैसी आवश्यक सुविधाओं की विशेष रूप से जांच की गई. मेट्रो अधिकारियों के अनुसार, एक हफ्ते के बाद जांच रिपोर्ट आएगी. अगर सब कुछ सही रहा तो मई महीने में उद्घाटन किया जा सकता है.

लोगों को क्या मिलेगा फायदा?

इसके बाद राजेंद्र नगर, कंकड़बाग सहित बड़ी आबादी को फायदा मिल सकेगा. फिलहाल सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक मेट्रो चल रही है. मलाही पकड़ी तक परिचालन होने पर 6 किमी तक मेट्रो का परिचालन बढ़ जाएगा. लेकिन मेट्रो भूतनाथ और मलाही पकड़ी के बीच खेमनीचक स्टेशन पर मेट्रो नहीं रुकेगी. यहां मीठापुर बाइपास जाने वाले मेट्रो ट्रैक का इंटरलिंक स्टेशन बनेगा.

सीएम सम्राट ने क्या दिया आदेश?

दूसरी तरफ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वरिष्ठ अधिकारियों को शहरी विकास से जुड़ी योजनाओं को तेजी और पारदर्शिता के साथ पूर्ण करने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के काम में तेजी लाते हुए समय से काम पूरा करें. मलाही पकड़ी से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक जल्द से जल्द मेट्रो रेल परियोजना को पूरा करने को कहा.

साथ ही पटना रेलवे जंक्शन तक पटना मेट्रो का का काम जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. आइएसबीटी, राजेंद्रनगर टर्मिनल और पटना जंक्शन से पटना मेट्रो रेल के आपस में जल्द जुड़ जाने से लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी.

Also Read: बिहटा में पुलिस से बचकर भागती कार ने कई ग्रामीणों को मारी टक्कर, गाड़ी से हथियारों का जखीरा बरामद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >