Video: नए लुक में पटना मेट्रो, केसरिया रंग, मधुबनी पेंटिंग के साथ देखिए कैसा है डिजाइन

Patna Metro: पटना मेट्रो का नया लुक आ गया है. केसरिया रंग से पूरी ट्रेन को रंग दिया गया है. इसके साथ ही मेट्रो ट्रेन की बोगियों पर गोलघर, महावीर मंदिर, महाबोधि वृक्ष के साथ अन्य पेंटिंग किए गए हैं.इसे बेहद खास तरीके से डिजाइन किया गया.

Patna Metro: पटना मेट्रो की सौगात अगले महीने ही मिल सकती है. इस बीच मेट्रो का नया लुक आ गया है. मेट्रो की बोगियों को केसरिया कलर से रंग दिया गया है. इसके साथ ही आकर्षक पेंटिंग भी किया गया है. दअसल, मेट्रो की बोगियों पर गोलघर, महावीर मंदिर, महाबोधि वृक्ष, बुद्ध स्तूप, नालंदा खंडहर समेत बिहार की कई अन्य ऐतिहासिक-सांस्कृतिक धरोहरों से जुड़ी सुंदर पेटिंग की गई है.

https://twitter.com/preeti_dayal280/status/1961015234812051940

अंतिम दौर में तैयारियां

इसके अलावा पटना मेट्रो की तीनों बोगियों के गेट, बॉडी, खिड़की सहित हर जगह स्टिकर लगाने का काम जारी है. बोगियों के बाहर और अंदर दोनों तरफ का भी लुक बदला जा रहा है. इसके हर कोच में बैठने और खड़े होने की क्षमता लगभग 300 यात्रियों की होगी. जानकारी के अनुसार अगले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना मेट्रो का उद्घाटन करेंगे. इसकी तैयारियां अंतिम दौर में है.

Also Read: Bihar Flood News: पटना में लाल निशान से ऊपर बह रही गंगा और पुनपुन नदी, इन इलाकों में बढ़ा खतरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >