बिहार के 16 जिलों में अगले 24 घंटे होगी भयंकर बारिश, मेघगर्जन-ठनका को लेकर IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Bihar Mausam Samachar: बिहार को लेकर जारी किये पूर्वानुमान में मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई जिलों में भयंकर बारिश, आंधी-तूफान का दौर रहेगा. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के कई जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया है.

Bihar Mausam Samachar: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के 16 जिलों में ऑरेंज और 22 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. यह अलर्ट अगले 24 घंटे के लिए जारी हुआ है. मौसम विभाग ने बताया कि ऐसे मौसम में लोग सतर्कता बरतें.

Imd alert

बिहार के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, बांका, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, मधेपुरा, सहरसा और सुपौल जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलने के साथ-साथ वज्रपात और भारी बारिश हो सकती है. ऐसे मौसम में लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बिहार के इन जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने अपने अलर्ट में ईस्ट और वेस्ट चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, बक्सर, आरा, अरवल, पटना, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर जिला में येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान है. इसके अलावा इन 22 जिलों में ठनका गिरने और आंधी-तूफान की भी संभावना है.

इसे भी पढ़ें: नीतीश सरकार ने मधुबनी को दिया बड़ा तोहफा, इस इलाके ग्रीन औद्योगिक क्षेत्र निर्माण के लिए 27.93 करोड़ स्वीकृत

इन जगहों पर ठनका गिरने की आशंका

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम और पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, गोपालगंज, सीवान और सारण में ठनका गिरने की संभावना है. ऐसी स्थिति में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >