Patna Marathon: नशे के खिलाफ दौड़ा पटना, साइना नेहवाल ने की धावकों का हौसला अफजाई

Patna Marathon: नशा मुक्त बिहार के थीम पर रविवार को पटना मैराथन का आयोजन किया गया. जिसमें विश्व प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने धावकों का हौसला अफजाई की. अंतरराष्ट्रीय धावक सहित बिहार के सैकड़ों युवाओं ने इस मैराथन में भाग लिया.

Patna Marathon: नशा मुक्त बिहार के थीम पर रविवार को पटना मैराथन का आयोजन किया गया. जिसमें विश्व प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने धावकों का हौसला अफजाई की. अंतरराष्ट्रीय धावक सहित बिहार के सैकड़ों युवाओं ने इस मैराथन में भाग लिया. पटना के गांधी मैदान में सुबह 5 बजे से धावकों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी.

मैराथन दौड़ को चार कैटेगरी में बांटा गया था. जिसमे फूल मैराथन 42 किमी, हॉफ मैराथन 21 किमी, 10 किमी और 5 किमी का था.

दौड़ के रूटों में वाहनों के परिचालन पर थी रोक

वही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम को देखते हुए दौड़ के रूटों में वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी गई थी. कार्यक्रम समाप्ति तक रूटों को डायवर्ट किया गया था. धावकों ने गांधी मैदान के गेट नंबर एक से दौड़ना शुरू किया और गोलघर, गंगा पथ, व अटल पथ होते हुए शिवपुरी फूट ओवर ब्रिज तक गए. फिर वहां से यू टर्न लेते हुए वापस गांधी मैदान पहुंचे.

Also Read: बिहार में एजेंट के जरिए किया जा रहा धर्मांतरण, मुफ्त शिक्षा और रोजगार का दिया जा रहा प्रलोभन

साइना नेहवाल ने बढ़ाया हौसला

धावकों की हौसला अफजाई के लिए अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल भी मौजूद थीं. पटना मैराथन को चार श्रेणी में बांटा गया था. ट्रैफिक एसपी ने बताया कि मैराथन का रूट गांधी मैदान से गोलघर, जेपी गंगा पथ होते हुए अटल पथ के शिवपुरी फुटओवर ब्रिज तक होगा. यहां की दूरी 10.5 किमी है. इसके बाद हाफ मैराथन और फुल मैराथन के लिए धावकों को यू टर्न लेना होगा. धावकों के शरीर में इलेक्ट्र्रानिक डिवाइस लगाया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >