पटना में गिग वर्कर्स के लिए खास सौगात, गांधी मैदान और इनकम टैक्स गोलंबर पर बन रहे एसी लाउंज

Patna News: पटना की भीषण गर्मी में दिन-रात सड़कों पर काम करने वाले गिग वर्कर्स के लिए राहत भरी खबर है. पटना नगर निगम गांधी मैदान गेट नंबर चार और इनकम टैक्स गोलंबर के पास अत्याधुनिक एसी लाउंज तैयार करा रहा है. यहां डिलिवरी बॉय, कूरियर कर्मी, ऑटो और बाइक राइडर्स को चौबीसों घंटे आराम, ठंडा पानी और मोबाइल चार्जिंग जैसी सुविधाएं मुफ्त में मिलेंगी.

Patna News: (हिमांशु देव की रिपोर्ट)
राजधानी में भीषण गर्मी के बीच सड़कों पर लगातार काम करने वाले गिग वर्कर्स को जल्द ही राहत मिलने वाली है. पटना नगर निगम की ओर से गांधी मैदान गेट नंबर चार और इनकम टैक्स गोलंबर के पास दो एसी लाउंज बनाए जा रहे हैं. नगर आयुक्त यशपाल मीणा के निर्देश पर शुरू की गई इस योजना का निर्माण कार्य पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा कराया जा रहा है.

दोनों आश्रय स्थलों का मुख्य ढांचा तैयार हो चुका है और वर्तमान में फिनिशिंग का कार्य तेजी से चल रहा है. अधिकारियों के अनुसार अगले चार दिनों में बुनियादी निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा. इसके बाद एसी, कुर्सियां और अन्य सुविधाएं स्थापित की जाएंगी. सोमवार से इन लाउंज को आम जनता और गिग वर्कर्स के उपयोग के लिए खोल दिया जाएगा.

24 घंटे मिलेगी बिजली, पानी और चार्जिंग की सुविधा

प्रत्येक लाउंज में करीब 15 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी. इस तरह दोनों केंद्रों में एक साथ 30 लोग आराम कर सकेंगे. यहां आने वाले गिग वर्कर्स को मुफ्त में बैठने और विश्राम करने की सुविधा मिलेगी. साथ ही मोबाइल चार्जिंग पॉइंट और ठंडे पेयजल की भी व्यवस्था रहेगी.

जीविका दीदियां उपलब्ध कराएंगी सस्ता रिफ्रेशमेंट

नगर निगम की योजना के तहत इन आश्रय स्थलों पर जीविका दीदियों को भी जोड़ा जाएगा. उनके माध्यम से छाछ, आम पन्ना समेत पारंपरिक ग्रीष्मकालीन पेय बेहद किफायती दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे कामकाजी लोगों को गर्मी से राहत मिल सके.

सड़क किनारे बैठने की मजबूरी होगी खत्म

गांधी मैदान और इनकम टैक्स गोलंबर शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल हैं, जहां हर दिन बड़ी संख्या में डिलिवरी बॉय और अन्य गिग वर्कर्स आते-जाते हैं. अब तक इस मार्ग पर उनके बैठने और आराम करने की समुचित व्यवस्था नहीं थी. ऐसे में उन्हें अक्सर सड़क किनारे या पेड़ों की छांव में समय बिताना पड़ता था. नगर निगम की यह पहल उनकी इसी समस्या को दूर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.

ALSO READ: प्रभात खबर एक्सक्लूसिव: बिहार की बेटियों को गायब करनेवाले 3-लेवल के सिंडिकेट का खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >